Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बिहार में अराजकता का माहौल , जनता करें बदलाव: उपेंद्र कुशवाहा

उन्होंने कहा कि हमलोग 2015 के चुनाव में 15 साल बनाम 15 साल का नारा देकर पुनः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का काम किया, तब हमलोग सभी पूराने साथी कभी सपना में भी नहीं सोचा था कि कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार राजद के साथ हो जाएंगे।

27 Jul 2023

बिहार में अराजकता का माहौल , जनता करें बदलाव: उपेंद्र कुशवाहा

नवादा। पूरे बिहार में अराजकता का माहौल कायम हो गया है। कम उम्र के बच्चियों के साथ गलत काम हो रही है। बिजली की मांग करने वालों पर पुलिस गोलियों का बौछार कर हत्या कर रही है। उक्त बातें गुरूवार की शाम को नगर भवन में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कही।

उन्होंने कहा कि समता पार्टी का नीव बिहार से लालटेन को समाप्त करने के लिए रखा गया था, लेकिन आज नीतीश कुमार लालटेन को अपने माथा पर रखकर घुम रहे है और उपेन्द्र कुशवाहा को भी लालटेन के पीछे घुमकर जिन्दाबाद करने के लिए कह रहे थे, तब मैं ने बिहार की जनता का मान सम्मान बचाने के लिए एमएलसी की कुर्सी पर लात मारकर रालोजद का गठन किया हूं। उन्होंने कहा कि हमलोग 2015 के चुनाव में 15 साल बनाम 15 साल का नारा देकर पुनः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का काम किया, तब हमलोग सभी पूराने साथी कभी सपना में भी नहीं सोचा था कि कुर्सी बचाने के लिए नीतीश कुमार राजद के साथ हो जाएंगे।

कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि कटिहार में शांतिपूर्ण बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी है। ऐसे पुलिस वाले पर 302 का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह थक गए हैं। इनकी राजनीतिक पूरी तरह खत्म हो चुकी है। बिहार में 2005 की शासन जैसा हाल होते जा रहे हैं। लूट, हत्या, बलात्कार तथा डकैती का मामला बढ़ता जा रहा है। एक तरफ लालू यादव अपने बेटा को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नीतीश को प्रधानमंत्री के रेस में ढकेल दिया है। विपक्ष के द्वारा केंद्र की लड़ाई के लिए इंडिया पार्टी का नाम रखा गया है। इंडिया पार्टी में कैसे लोग हैं, कैसे लोगों का जमावड़ा है, यह जनता से छुपा नहीं है।

कभी भी देश के हित में कोई बात नहीं करता है, सिर्फ मोदी को हटाने की बात ही करते हैं। बिहार को बचाने के लिए सीएम नीतीश कुमार के साथ हम गए थे। दोबारा बिहार में राजद की सरकार वापस ना आए। बिहार के सीएम नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया और फिर से राजद के साथ ही हाथ मिला लिया है, अगर भूल से भी राजद की सरकार बन गई, तो 2005 से भी ज्यादा भयावाह बिहार के स्थिति हो जाएगी। जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम चिल्ला पड़ेगी। बिहार में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर नीतीश कुमार अपनी छवि को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता से छुपा नहीं है कि और भी विभाग में किस तरह का कारनामा हो रहा है। नीतीश कुमार का वजूद पूरी तरह खत्म हो चुका है, सिर्फ एक डब्बा बनकर रह गए हैं।

उन्होंने कहा कि अब बिहार की जनता को जंगलराज तथा कुशासन को समाप्त करने के लिए रालोजद का साथ देने की जरूरत है। उन्होने कहा कि अभी जब राजद आधी अधुरी सत्ता में है, तब बिहार को रसातल मु पहुंचाने का काम किया जा रहा है, लेकिन जब राजद पूर्णरूपेण सत्ता में होगी तब बिहार का क्या होगा वह आपलोग समझ रहे है। उन्होंने कहा कि 2024 में राजद और जदयू को लोक सभा से उखाड़ फेकना है उसके बाद 2025 के विधान सभा में महागठबंधन का सुपड़ा साफ कर देना है। इसके लिए रालोजद के सभी कार्यकर्त्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा। मौके पर रालोजद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा तथा इन्द्रदेव कुशवाहा सहित सैकड़ों की सख्यां में लोग मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News