Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाने की तैयारी

पिछली बार वेतन में बढ़ोतरी रघुवर दास सरकार में साल में 2015 में हुई थी। तब मुख्यमंत्री की बेसिक सैलरी 70 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया था।

30 Jul 2023

झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों के वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाने की तैयारी

रांची, 30 जुलाई (हि.स.)। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में मंत्रियों और विधायकों की वेतन बढ़ोतरी से संबंधित प्रस्ताव सदन में लाने की पूरी तैयारी है। भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने इस साल बजट सत्र के दौरान सदन में विधायकों की वेतन बढ़ोतरी की मांग की थी। उनकी इस मांग पर पक्ष और विपक्ष के सदस्य सहमत दिखे थे। हालांकि, सरकार की ओर से इस विषय में कोई स्पष्ट उत्तर नहीं आया था। इसलिए इसपर कोई फैसला नहीं लिया जा सका था।

बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक भानू प्रताप शाही ने महंगाई बढ़ने के कारण समय की मांग को आधार बनाकर सदन में विधायकों की वेतन बढ़ोतरी की मांग की थी। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी की अध्यक्षता में विधानसभा की एक समिति का गठन किया गया, जिसको विधायकों के वेतन बढ़ाने को लेकर एक रिपोर्ट विधानसभा को सौंपनी थी। बताया जा रहा है कि समिति ने अपनी रिपोर्ट विधानसभा को सौंप दी है, जिसमें विधायकों का वेतन 40 हजार से बढ़ाकर 55 से 60 हजार रुपये प्रतिमाह करने की अनुशंसा की गई है। अब चालू मानसून सत्र में इस प्रस्ताव को लाने की तैयारी की जा रही है।

पिछली बार वेतन में बढ़ोतरी रघुवर दास सरकार में साल में 2015 में हुई थी। तब मुख्यमंत्री की बेसिक सैलरी 70 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये किया गया था। विपक्ष के नेता का वेतन 50 हजार प्रतिमाह से बढ़ाकर 65 हजार कर दिया गया था। विधानसभा अध्यक्ष का मूल वेतन 55 हजार किया गया। इसी तरह उप मुख्य सचेतक को 50 हजार और सचेतक का 45 हजार रुपये वेतन दिया जाता है। विधायकों का वेतन 40 हजार किया गया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News