Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूरे देश में आईएनडीआईए की मजबूती देख घबरायी है भाजपा : शिवपाल यादव

समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में इंडियन नेशनल डिवेल्पमेंटल इंक्लूसिव एलायंस(आई.एन.डी.आई.ए.) काफी मजबूत है, जिससे भाजपा घबराई हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार को उत्तर प्रदेश से हराना है।

31 Jul 2023

पूरे देश में आईएनडीआईए की मजबूती देख घबरायी है भाजपा : शिवपाल यादव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पूरे देश में इंडियन नेशनल डिवेल्पमेंटल इंक्लूसिव एलायंस(आई.एन.डी.आई.ए.) काफी मजबूत है, जिससे भाजपा घबराई हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर वर्ष 2024 के चुनाव में भाजपा की सरकार को उत्तर प्रदेश से हराना है।

वह लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर संगठन की मजबूती व पार्टी को एकजुट करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को आजमगढ़ जनपद पहुंचे हैं।

नगर के नेहरूहाल सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से शिवपाल यादव ने अपील किया कि सभी समाजवादी लोग एक झंडे के तले मजबूती के साथ खड़े होकर वर्ष 2024 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि वह पूर्वांचल के दौरे पर हैं। आजमगढ़ में दो दिनों तक वह संगठन को मजबूत करने, सभी समाजवादियों को एकजुट करने के लिए आए हैं। सभी को एकजुट कर वर्ष 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार को हराएगी। आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने एक बार फिर दोहराया कि जो पार्टी का निर्देश व आदेश होगा वही वह करेंगे।

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा केदारनाथ व बद्रीनाथ पर दिए गए बयान को खुद व पार्टी को अलग करते हुए कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की चाल है। हम उस पर नहीं जाना चाहते, न ही समाजवादी पार्टी जाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ सहित अन्य स्थानों पर पार्टी की भंग चल रही इकाईयों को बहुत जल्द ही गठन कर लिया जायेगा। जिला इकाइयों के गठन के बाद हम समाजवादियों को एकजुट कर व संगठन को मजबूत कर वर्ष 2024 का चुनाव लड़ेंगे।

एन.डी.ए. बनाम आई.एन.डी.आई.ए. पर सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि आई.एन.डी.आई.ए. बहुत मजबूत है, यह पूरे देश में मजबूत है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है। सपा महासचिव ने कहा कि गुटबाजी अब बिल्कुल नहीं रहेगी। इसलिए वह आए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News