Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उत्तराखंड : उप्र के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हरिद्वार सीजीएम कोर्ट में वाद दायर

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम को लेकर उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने आज सीजीएम कोर्ट में उनके खिलाफ वाद दायर किया है।

03 Aug 2023

उत्तराखंड : उप्र के सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हरिद्वार सीजीएम कोर्ट में वाद दायर

हरिद्वार। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम को लेकर उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर अधिवक्ता अरुण भदौरिया ने आज सीजीएम कोर्ट में उनके खिलाफ वाद दायर किया है।

अधिवक्ता भदौरिया ने बद्रीनाथ धाम के बारे में बताया कि आज भी बद्रीनाथ धाम में 6 महीने इंसान और 6 महीने देवता भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। सर्दी काल में जब 6 महीने के लिए मंदिर बंद हो जाते हैं और जब कपाट खुलते हैं तो आज भी 6 महीने लगातार ज्योत जलती हुई मिलती है। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम में सतयुग और त्रेता युग में भी भक्तों को और देवताओं को साधुओं को भगवान विष्णु के दर्शन होते रहे हैं। इन सभी कारणों से वादी ने अपनी धार्मिक भावनाएं बद्रीनाथ धाम से जुड़ा होना बताया है।

अधिवक्ता भदौरिया ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का यह बयान कि बद्रीनाथ धाम को बौद्ध मठ को तोड़ने के बाद बनाया गया, ऐसा कहा जाना सनातन की धार्मिक भावनाओं में ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने अपने वाद में न्यायालय के समक्ष बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य के पास बयान देने का ना तो कोई अधिकार था और ना है। स्वामी प्रसाद मौर्य एक अधिवक्ता भी रहे हैं। इस संबंध में बद्रीनाथ धाम के बारे में सब कुछ जानने के बावजूद उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान भड़काऊ और सनातन धर्म के विरुद्ध है। इससे पूर्व में ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधु-संतों को गेरुआ आतंकवादी बताया था। रामचरित मानस और सुंदरकांड के लिए भी उन्होंने पहले विवादित बयान दिया था।

उन्होंने यही आरोप लगाकर अपना वाद सीजेएम काेर्ट में दायर किया है। इस वाद की सुनवाई के लिए सीजेएम संगीता आर्य की कोर्ट में 4 अगस्त की तारीख नियत की गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News