Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने भारत को चार रनों से हराया दिया है

04 Aug 2023

रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को 4 रन से हराया

दिल्ली। टेस्ट और एकदिवसीय श्रृंखला में जोरदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हार से किया है। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज ने भारत को चार रनों से हराया दिया है। इस रोमांचक मुकाबले में एक समय भारत को जीत के लिए दो ओवरों में 21 रन की जरूरत थी लेकिन वो सिर्फ 14 रन ही बना सकी। इस तरह वेस्टइंडीज ने चार रनों से शानदार जीत दर्ज की। जेसन होल्डर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वेस्टइंडीज से मिले 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल तीन रन और ईशान किशन छह बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए। हालांकि तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने 39 रन की साझेदारी की। तभी सूर्यकुमार 21 रन बनाकर जेसन होल्डर का शिकार हो गए। इसके अगले ही ओवर में तिलक वर्मा भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद हार्दिक पांड्या 19, संजू सैमसन 12 और अक्षर पटेल ने 12 रन बनाए। आखिर में अर्शदीप सिंह ने कोशिश की और 12 रन बनाकर टीम को आगे ले गए लेकिन टीम को जरूरी लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके। इस तरह भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 145 रन ही बना सकी और चार रनों से पहला टी20 मैच हार गई। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर, ओबेड मैकॉय और रोमारियो शेफर्ड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अकील हुसैन के खाते में एक विकेट आया। वहीं दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

इससे पहले, टॉस जीतकर वेस्टइंडीज बल्लेबाजी का फैसला किया था और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 48 रन कप्तान रोवमन पॉवेल ने बनाए। वहीं, निकोलस पूरन ने 41 रन की पारी खेली। जबकि सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग ने 28 रन का योगदान दिया। भारत के लिए युजवेन्द्र चहल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके। जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News