Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल बम धमाके की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात शख्स ने फोन पर मुंबई में लोकल ट्रेन में बम रखे जाने की जानकारी दी। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि कई लोकल ट्रेनों में सिलसिलेवार बम विस्फोट होंगे।

06 Aug 2023

मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल बम धमाके की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई। एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह फोन कर मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली लोकल ट्रेन में सीरियल बम धमाके की धमकी दी। इस धमकी के बाद लोकल ट्रेन और स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में पुलिस ने जुहू से एक शख्स अशोक शंकर मुखिया को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में अज्ञात शख्स ने फोन पर मुंबई में लोकल ट्रेन में बम रखे जाने की जानकारी दी। धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि कई लोकल ट्रेनों में सिलसिलेवार बम विस्फोट होंगे। कंट्रोल रूम में एक महिला कर्मी ने यह धमकीभरा काल अटेंड किया था। महिला पुलिसकर्मी ने जब अज्ञात शख्स से पूछा कि बम कहां रखा गया है तो काल करने वाले ने कुर्ला, ठाणे, कल्याण, तिलकनगर आदि स्टेशनों का नाम लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने उससे पूछा कि वह कहां से बोल रहा है। फोनकर्ता ने कहा कि वह जुहू से बोल रहा है और फोन काट दिया।

इसके बाद पुलिस ने जब उसके फोन की लोकेशन ट्रैक की तो पता चला कि इस शख्स ने जुहू के शाह हाउस मोरगांव से फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने जुहू से फोनकर्ता शख्स अशोक शंकर मुखिया को हिरासत में लिया है। अब तक पूछताछ में पता चला है कि वह बिहार के सीतामढ़ी जिले का रहने वाला है। फोन करने के उद्येश्य की छानबीन पुलिस कर रही है। हालांकि इस धमकी भरे काल की गंभीरता को समझते हुए लोकल ट्रेन और रेलवे पुलिस स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोकल ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी मिलते ही यहां लोगों में डर फैल गया है, लेकिन पुलिस ने सभी को बिना घबराए पुलिस को सहयोग करने की अपील भी की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News