Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

17 दिन बाद खुला हावड़ा का मंगलाहाट, व्यापारियों ने तिरपाल लटकाकर नए सिरे से शुरू किया कारोबार

मंगलाहाट व्यापार संघ के संयुक्त सचिव सागर जयसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस जमीन का अधिग्रहण कर उचित तरीके से मार्केट बनाया जायेगा। यह जल्दी हो जाये। व्यापारियों के लिए कुछ सब्सिडी की व्यवस्था हो तो अच्छा रहेगा।

07 Aug 2023

17 दिन बाद खुला हावड़ा का मंगलाहाट, व्यापारियों ने तिरपाल लटकाकर नए सिरे से शुरू किया कारोबार

हावड़ा। हावड़ा में मंगलाहाट 17 दिनों के बाद सोमवार को फिर से खुल गया। सोमवार से व्यापारियों ने इस बाजार में तिरपाल टांग कर नए सिरे से अपना व्यवसाय शुरू किया।
उल्लेखनीय है कि गत 20 जुलाई की मध्य रात्रि को लगी भीषण आग में मंगलाहाट की 2500 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं थीं। व्यापारियों को जगह खाली करने और व्यापार फिर से शुरू करने में लगभग तीन सप्ताह लग गए। हालांकि, बाज़ार का पूरा क्षेत्र अभी भी साफ-सुथरा नहीं होने के कारण सभी व्यापारियों ने अभी तक अपना व्यवसाय शुरू नहीं किया है। हालांकि, अधिकतर व्यापारी सोमवार से अपनी दुकानें खोल पा रहे हैं।
ऋषिकेश साहा नाम के कारोबारी ने कहा कि हम प्रशासन की भूमिका से खुश हैं। हावड़ा नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की मदद के बिना यह कारोबार इतनी जल्दी शुरू नहीं किया जा सकता था। लेकिन पहले की तरह कारोबार शुरू होने में अभी भी कई दिन लगेंगे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले जुलाई में अग्निकांड स्थल पर जाकर व्यापारियों के साथ खड़े होने का वादा किया था। साथ ही उनके आदेश पर सीआइडी ने अग्निकांड की जांच भी शुरू कर दी है। मंगलाहाट व्यापार संघ के संयुक्त सचिव सागर जयसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस जमीन का अधिग्रहण कर उचित तरीके से मार्केट बनाया जायेगा। यह जल्दी हो जाये। व्यापारियों के लिए कुछ सब्सिडी की व्यवस्था हो तो अच्छा रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News