Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

भारत को तीसरे टी20 मैच में ईशान किशन को आराम देना चाहिए : वसीम जाफर

जाफर ने यह भी उल्लेख किया कि भारत को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से शुरुआत करानी चाहिए क्योंकि वह टेस्ट श्रृंखला में मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं। जायसवाल ने दो मैचों में 88.67 की औसत से 266 रन बनाए।
 

08 Aug 2023

भारत को तीसरे टी20 मैच में ईशान किशन को आराम देना चाहिए : वसीम जाफर

नई दिल्ली, 8 अगस्त (हि.स.)। पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा है कि भारतीय टीम प्रबंधन को गुयाना में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 मैच में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को आराम देना चाहिए। 25 वर्षीय किशन को पहले दो मैचों में बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। पहले टी20 मैच में नौ गेंदों पर छह रन बनाने के बाद वह दूसरे मैच में 23 गेंदों पर 27 रन ही बना सके।
जाफर ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में कहा, “हम जानते हैं कि ईशान किशन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में संघर्ष किया है, इसलिए उन्हें ब्रेक दें। जब वह अगला मैच खेलेंगे तो वह और मजबूत होकर वापसी कर सकते हैं।''

जाफर ने यह भी उल्लेख किया कि भारत को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से शुरुआत करानी चाहिए क्योंकि वह टेस्ट श्रृंखला में मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं। जायसवाल ने दो मैचों में 88.67 की औसत से 266 रन बनाए।

जाफर ने कहा, “मैं बिना किसी संदेह के यशस्वी जायसवाल को चुनूंगा क्योंकि वह निडरता लाते हैं। वह स्पिन को अच्छा खेलते हैं और तेज गेंदबाजी के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी अनुकरणीय है। वह अपने खेल के चरम पर है, आत्मविश्वास से भरपूर है, तो उन्हें टीम में शामिल करें और देखें कि आपको क्या मिलता है? उन्होंने टेस्ट में रन बनाए हैं और वह मौके की तलाश में हैं।''

45 वर्षीय जाफर ने यह भी बताया कि कप्तान हार्दिक पांड्या को टी20 में अक्षर पटेल का उपयोग करने में मुश्किल हो रहा है। पिच धीमी होने के बावजूद दूसरे टी20 मैच में अक्षर से एक भी ओवर नहीं फेंकवाया गया और जाफर को लगता है कि निकोलस पूरन और शिमरोन हेटमायर की बाएं हाथ की जोड़ी के खिलाफ हार्दिक को बाएं हाथ का स्पिनर पसंद नहीं आया होगा।

उन्होंने कहा, “आईपीएल फ्रेंचाइजी से लेकर राष्ट्रीय टीम तक अक्षर पटेल के साथ यही समस्या रही है। जब भी कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज क्रीज पर आता है तो ऐसा लगता है कि वह गेंदबाजी नहीं करेगा। मैं समझ सकता हूं कि निकोलस पूरन कब स्ट्राइक पर हैं, लेकिन मुझे लगा कि जब वह और शिमरोन हेटमायर आउट हुए, तो मुझे आश्चर्य हुआ कि उन्होंने वहां गेंद नहीं फेंकी थी। जाहिर तौर पर आपने अपना अंतिम ओवर युजवेंद्र चहल से कराया था और मैं ईमानदारी से आश्चर्यचकित था कि उन्होंने गेंदबाजी नहीं की।”

पहले दो मैच क्रमश: चार रन और दो विकेट से हारने के बाद भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम तीसरे मैच में जोरदार वापसी की उम्मीद होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News