पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित
केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि "यह पहली बार है जब हमने सदन में किसी सांसद का ऐसा व्यवहार देखा है। उन्होंने सदन में महिला सांसदों पर फ्लाइंग किस का इशारा किया...यह अस्वीकार्य है। हमने स्पीकर से शिकायत की है कि वे इसके खिलाफ कार्रवाई करें।
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए) की महिला सांसदों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शिकायत की है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के प्रति अनुचित इशारे किए हैं। उन्होंने मांग की है कि सदन में अभद्र व्यवहार के खिलाफ उनपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।