वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
संतोष पाठक का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने एक ज्ञापन राजभवन में सौंपा था।
कोलकाता। कोलकाता के वार्ड 45 के पार्षद संतोष पाठक ने मल्लिक बाजार फूलघाट फुटओवर ब्रिज को लेकर बैठक किये जाने के लिए राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को धन्यवाद दिया है। दरअसल संतोष पाठक ने कई महीनों से इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद राज्यपाल ने पार्षद के साथ-साथ शुक्रवार को पोर्ट ट्रस्ट, पुलिस, रेल, निगम प्रतिनिधियों को राजभवन में बुलाया था, हालांकि रेल का कोई भी प्रतिनिधि इस बैठक में नहीं पहुंचा, फिर भी राज्यपाल ने बैठक कर इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संतोष पाठक का कहना है कि उन्होंने पिछले महीने एक ज्ञापन राजभवन में सौंपा था।
उन्होंने बताया कि पहले वहां एक फुटओवर ब्रिज था जिसे किसी कारणवश हटाया गया। वहां प्रतिदिन दूरदराज से लोग पहुंचते हैं। अगर वो ब्रिज बन जाता है तो उससे हजारों लोगों को कल्याण होगा। संतोष पाठक के साथ कांग्रेस नेता अमिताभ चक्रवर्ती भी मौजूद रहे।