Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डुमरी विस सीट पर उप चुनाव में इंडिया और एनडीए के उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए गुरुवार को अंतिम दिन इंडिया गठबंधन की झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी ने अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

17 Aug 2023

डुमरी विस सीट पर उप चुनाव में इंडिया और एनडीए के उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

गिरिडीह। डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए गुरुवार को अंतिम दिन इंडिया गठबंधन की झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी और एनडीए की प्रत्याशी यशोदा देवी ने अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया।

इंडिया की प्रत्याशी और प्रदेश की उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी के साथ नामांकन के दौरान झामुमो विधायक मथुरा महतो, कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह, पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम विधायक सरफराज अहमद, माले विधायक बिनोद सिंह भी अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।

पर्चा दाखिल करने के बाद बेबी देवी ने कहा कि उनका सपना अब उनका नहीं रहकर उनके पति से जुड़ा हुआ है। डुमरी को हर तरह से स्नेह देना ही उनके चुनाव जीतने का मकसद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जो स्नेह और समर्थन डुमरी की जनता से उनके पति जगरनाथ महतो को मिला, वह उन्हें भी मिलेगा। सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि डुमरी की एक एक जनता इस बार बेबी देवी के साथ है। उन्हें इस उप चुनाव में भारी मतों से विजय मिलेगी।

एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के नामांकन के दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र राय, विधायक रणधीर सिंह, विधायक नारायण दास, डुमरी के भाजपा नेता प्रदीप साहू पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि डुमरी विधानसभा सीट पर उप चुनाव में मतदान पांच सितंबर को है। आठ को मतगणना होगी। डुमरी प्रखंड की 37 पंचायत और बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड की 24 पंचायत व चंद्रपुरा प्रखंड की नौ पंचायतों में 373 बूथ बनाये गये हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2,98,629 हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News