Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और समस्या स्वीकार न करना बनेगा सरकार के पतन का कारण: अखिलेश

अखिलेश ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि ये लोग अधिकारियों से मिलकर सरकार चला रहे। ये जो अधिकारी हैं बदल जाते हैं। जब दूसरी सरकार आएगी तो उनके पीछे मुकदमे लगा देंगे। मुख्य सवाल ये है कि इस सरकार में अन्याय बढ़ा है।

17 Aug 2023

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और समस्या स्वीकार न करना बनेगा सरकार के पतन का कारण: अखिलेश

बांदा। जब तक रणनीति बनाने में हम लोग कामयाब नहीं होंगे तब तक बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है जिस तरह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार है और सरकार का समस्या न स्वीकार करना, इनके पतन का कारण बनेगा।

यह बातें गुरुवार को बुंदेलखण्ड के बांदा जनपद में लोक जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित समाजवादी पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

अखिलेश ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि ये लोग अधिकारियों से मिलकर सरकार चला रहे। ये जो अधिकारी हैं बदल जाते हैं। जब दूसरी सरकार आएगी तो उनके पीछे मुकदमे लगा देंगे। मुख्य सवाल ये है कि इस सरकार में अन्याय बढ़ा है।

बुलडोजर कार्यवाही पर अखिलेश ने कहा कि उसमें दिमाग नहीं होता, स्टेयरिंग होता है। लखनउ की राजधानी में वर्तमान में सबसे ज्यादा भाजपा के लोगों की बहुमंजिला इमारतें अवैध रूप से बनाई गई हैं। अगर दो छत का घर अवैध हो सकता है तो उन बिल्डिंगों को गिराए जाने पर क्या स्थिति होगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कोई घर परिवार ऐसा नहीं है जिसने महाभारत ना पढ़ा हो या रामायण के बारे में ना जानता हो। मणिपुर की दो तस्वीरें आईं, कारगिल का युद्ध करने वाले जवान के परिवार की महिला के साथ जो घटना हुई, हमारी संस्कृति कभी इन चीजों को स्वीकार नहीं कर सकती है। इसका दोषी अगर कोई है तो भाजपा की विभाजनकारी राजनीति।

अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में विपक्षी गठबंधन की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिलकर उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीतने जा रहा है। इसलिए जीतने जा रहे हैं क्योंकि मिसाइल बनी नहीं, टैंक बने नहीं, पानी आया नहीं, अन्ना जानवर गए नहीं, पलायन रुका नहीं, बड़े पैमाने पर बेरोजगार, सूखे में राहत नहीं, बाढ़ में मद्द नहीं, कोई काम पूरा नहीं किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News