सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने छवि रंजन की याचिका पर अदालत ने ईडी से मौखिक रूप से पूछा है कि क्या अभी इस केस में जांच जारी है। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया है कि अगर जांच जारी है, तो इसे जल्द पूरा किया जाए।
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने लैंड स्कैम मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन की जमानत अर्जी पर ईडी से जवाब मांगा है। अब अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को करेगी।
सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने छवि रंजन की याचिका पर अदालत ने ईडी से मौखिक रूप से पूछा है कि क्या अभी इस केस में जांच जारी है। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया है कि अगर जांच जारी है, तो इसे जल्द पूरा किया जाए।
छवि रंजन ने रांची पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की कोर्ट में छवि रंजन की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अभिषेक सिंह और अभिषेक चौधरी ने बहस की।