Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भाजपा की 80 सीटों पर जीत कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : अमित शाह

शाह ने कहा कि हर वर्ग के बीच बाबू जी का जनाधार था। कल्याण सिंह ने पहली बार उत्तर प्रदेश में भयमुक्त व भ्रष्टाचार विहीन शासन की शुरुआत की। बाबूजी ऐसे विराट वटवृक्ष थे जिनकी छत्रछाया में उत्तर प्रदेश के अंदर संगठन पनपा और भाजपा जन-जन तक पहुँची।

21 Aug 2023

भाजपा की 80 सीटों पर जीत कल्याण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : अमित शाह

अलीगढ़। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अलीगढ़ के नुमाइश मैदान पहुंचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटों पर कमल खिलाइये, मोदी को प्रधानमंत्री बनाइए। बाबू कल्याण सिंह को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह वैचारिक कर्मठता, प्रशासनिक कुशलता, पिछड़ों और गरीबों के प्रति असीम संवेदना के प्रतीक थे। जब कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने तीन चीजों पर ध्यान दिया था। राम जन्मभूमि को गति देना। गरीब कल्याण के भाजपा के विचार को जमीन पर उतारना और सामाजिक सदभाव बिगाड़े बगैर करोड़ों करोड़ पिछड़े लोगों का कल्याण किया था। इन तीनों कामों को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे ले जा रहे हैं। नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण के क्षेत्र में करोड़ों गरीबों के घर में गैस का चूल्हा, बिजली, शौचालय, पीने का पानी, स्वास्थ्य की सुविधाएं और सारे गरीबों को पांच किलो अनाज और ढ़ेर सारी सुविधाएं देकर गरीब कल्याण के संकल्प को पूरा करने का काम किया।

शाह ने कहा कि कल्याण सिंह ने कभी जातिवाद की बात नहीं की लेकिन हमेशा पिछड़ी जातियों को संबल देने का काम किया। मोदी के कार्यकाल में भी पिछडी जातियों को सबसे ज्यादा सुविधाएं मिलीं। इसके अलावा मोदी के कार्यकाल में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा मिला, नीट की परीक्षा में ओबीसी को आरक्षण दिया, नवोदय विद्यालय और सैनिक स्कूलों में पिछड़े समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। केन्द्र सरकार ने नौ साल के अंदर ढेर सारे काम किए। पिछड़े समाज को आगे बढ़ाने का काम किया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी के बाद से राम जन्मभूमि के मसले को अटका रही थी, लटका रही थी और भटका रही थी। नरेन्द्र मोदी ने कोर्ट का निर्णय लाकर खून का कतरा बहाये बिना राम मंदिर के भूमिपूजन का कार्य किया।

गृहमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन में कल्याण सिंह के अद्वितीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। जब नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया था, उस दिन मैंने बाबू जी को फोन किया था तो उन्होंने कहा था कि मेरा जीवन धन्य हो गया। मेरे जीवन का लक्ष्य आज समाप्त हो गया।

शाह ने कहा कि हर वर्ग के बीच बाबू जी का जनाधार था। कल्याण सिंह ने पहली बार उत्तर प्रदेश में भयमुक्त व भ्रष्टाचार विहीन शासन की शुरुआत की। बाबूजी ऐसे विराट वटवृक्ष थे जिनकी छत्रछाया में उत्तर प्रदेश के अंदर संगठन पनपा और भाजपा जन-जन तक पहुँची।

उन्होंने बताया कि मुझे उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया तो मुझे उत्तर प्रदेश की जरा सी भी जानकारी नहीं थी। बाबू जी ने मुझे बैठाकर उत्तर प्रदेश की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने हमेशा मार्गदर्शन करने का काम किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये। उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 सीटों पर भाजपा की विजय हुई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सांसद राजवीर सिंह समेत कई केन्द्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News