Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राष्ट्रगान की तर्ज पर राज्य संगीत बनाएगी ममता सरकार

21 Aug 2023

राष्ट्रगान की तर्ज पर राज्य संगीत बनाएगी ममता सरकार

कोलकाता। केंद्र सरकार की तर्ज पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की तरह राज्य सुरक्षा सलाहकार और कई अन्य पद सृजित कर चुकी ममता बनर्जी की सरकार अब एक और नया कदम उठाने जा रही है। अब राष्ट्रगान की तर्ज पर राज्य का अपना संगीत बनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में यह बात कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों का अपना संगीत है। लेकिन पश्चिम बंगाल में ऐसा कोई संगीत नहीं है। एक राष्ट्रगान पूरे देश पर लागू होता है। लेकिन अन्य राज्यों का अपना संगीत है। अगर पश्चिम बंगाल में ऐसा कोई संगीत हो तो अच्छा होगा।
विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी इस मुद्दे पर कई गाने लेकर आए हैं। हालांकि, वे अब इस मामले पर मुंह खोलने से कतरा रहे हैं। विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, ''राज्य संगीत'' के चयन में एक समिति बनाकर फैसला लिया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु और उत्तराखंड जैसे राज्यों में पहले से ही ''राज्य गान'' है। ऐसे में विस अध्यक्ष को लगा कि बंगाल को भी ''राज्य संगीत'' की जरूरत है।
पोइला बैसाख को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाएगी सरकार
इधर विधानसभा में पश्चिम बंगाल दिवस निर्धारण समिति ने सोमवार को पोइला बोइशाख को ''पश्चिम बंगाल दिवस'' के रूप में मंजूरी देने की सिफारिश की। समिति के फैसले के बाद इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास भेजा गया है। अगर वह मंजूरी देती हैं तो अगले साल से राज्य में ''पश्चिम बंगाल दिवस'' मनाया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News