वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
आंदोलनकारियों ने दावा किया कि मूल रूप से भारत ने गठबंधन को हैशटैग किया था। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही उन्हें सड़क से हटा दिया।
कोलकाता। नियुक्ती की मांग को लेकर लगातार ग्रुप-डी के उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि लंबे समय के बाद भी उनकी नियुक्ती संबंधी समस्या का राज्य सरकार के पास कोई समाधान नहीं है। इन आरोपों को लेकर शनिवार को एक बार फिर ग्रुप-डी के आंदोलन से हाजरा मोड़ रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। प्रदर्शनकारी मेट्रो के जरीये यतीन दास पार्क पहुँचे जहाँ से वे सीएम आवास जाना चाहते थे लेकिन उनके प्रदर्शन की खबर पहले से ही पुलिस को थी जिसके कारण वहाँ पुलिसबल को तैनात किया गया था।
प्रदर्शनकारियों को मेट्रो से बाहर निकलते ही पुलिस ने रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गये और पुलिस के साथ उनकी झड़प होने लगी। प्रदर्शनकारी बीच सड़क पर ही बैठ गये जिसके कारण हाजरा मोड़ में यातायात बाधित हो गयी। बताया जाता है कि पुलिस के साथ झड़प में नौकरी के इच्छुक कई अभ्यर्थी बीमार पड़ गये।
प्रदर्शनकारियों को सड़क पर लेट कर नियुक्ती मांगते नजर आये। आंदोलनकारी अपने हाथ में एक नोट लेकर पहुँचे थे जिसपर हैशटैग इंडिया लिखा हुआ था और राज्य में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले का भी उल्लेख था।
आंदोलनकारियों ने दावा किया कि मूल रूप से भारत ने गठबंधन को हैशटैग किया था। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही उन्हें सड़क से हटा दिया।