Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

छात्र परिषद वर्षगांठ पर कॉंग्रेस की कलह खुलकर सामने

कौस्तव बागची के साथ धक्का मुक्की, मंच से जबरन उतारे गए

28 Aug 2023

छात्र परिषद वर्षगांठ पर कॉंग्रेस की कलह खुलकर सामने

कोलकाता। कहते हैं कि बगैर निमंत्रण के पहुँचने वाले अतिथियों का स्वागत नहीं किया जाता हैं बल्कि उन्हें दुतकार सहनी पड़ती हैं ऐसा ही कुछ कांग्रेस के छात्र परिषद के स्थापना दिवस के मौके पर भी देखने को मिला। महाजाती सदन में आयोजित छात्र परिषद के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कौस्तव बागची बिन बुलाया पहुँच गये थे फिर क्या था पार्टी समर्थकों ने ही उन्हें घेर लिया और जम कर धक्का-मुक्की हुई। एक तरफ अधीर रंजन चौधुरी जि़ंदाबाद का नारा तो दूसरे तरफ कौस्तब बागची का नारा लगाया गया। आखिरकार कौस्तव बागची कार्यक्रम में शामिल हुए बिना ही वापस लौट गये। 
सोमवार को महाजाति सदन में छात्र परिषद की स्थापना वर्षगांठ बैठक में कांग्रेस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई। बैठक की शुरुआत में कांग्रेस के वकील-नेता कौस्तव बागची को लेकर हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद कौस्तव मंच से उतर गए। दरसअल अधीर समर्थकों का कहना था कि कौस्तव को बुलावा नही था। और तो और वे मंच पर कैसे बैठ गए। इसके बाद बैठक के मुख्य वक्ता अधीर चौधरी और कन्हैया कुमार ने लगभग अलग-अलग पंक्तियों में अपनी बात रखी। बैठक में आए कई लोग 'भ्रमितÓ देखे जा रहे थे।बैठक की शुरुआत में कांग्रेस के एक गुट पर मंच पर बैठे कौस्तव को धक्का देने का आरोप लगा।इसके बाद मंच पर और उसके आसपास भगदड़ मच गई। 
कौस्तव के समर्थको का दावा है कि उन्हें 'निशानाÓ बनाया गया और परेशान किया गया है। मौके पर कौस्तव ने खुद आवाज उठाई और विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इसका 'फैसलाÓ और न्याय मांगेंगे। हालांकि, आखिरकार वह बैठक से चले गए। इसके बाद से जैसे-जैसे बैठक आगे बढ़ती गई, कांग्रेस छात्र संगठन का कार्यक्रम बिगड़ता गया। मंच से वक्ता के तौर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर ने भाजपा के साथ-साथ तृणमूल पर भी हमला बोला। 
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा कि बंगाल में कांग्रेस फिर से उभर रही है। इसलिए तृणमूल अब कांग्रेस के पैरों तले जीने की कोशिश कर रही है. सागरदिघी ने दिखा दिया है कि इस बंगाल में ममता बनर्जी की आखिरी जीत नहीं होगी।कांग्रेस के पास आखिरी फैसला हो सकता है। बैठक में आए छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बहरामपुर से कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैं आपको बता दूं, बंगाल में हम एक तरफ तृणमूल और एक तरफ बीजेपी के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News