Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

''एक देश, एक चुनाव'' पर रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति का गठन, जोशी बोले अभी से घबराहट क्यों

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके आवास पर मुलाकात की।

01 Sep 2023

''एक देश, एक चुनाव'' पर रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में समिति का गठन, जोशी बोले अभी से घबराहट क्यों

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ''एक देश, एक चुनाव'' के विचार को अमली जामा पहनाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके आवास पर मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक ''एक देश, एक चुनाव'' के मुद्दे पर बनाई गई यह समिति इस संबंध में विधेयक लाने पर अपनी सिफारिश देगी। इससे पहले संसद की स्थाई समिति, लॉ कमीशन और नीति आयोग इस पर विचार कर अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं।

संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी केवल एक समिति का गठन किया गया है। अभी से इसको लेकर घबराहट क्यों है। उन्होंने कहा कि समिति अपनी सिफारिश सौंपेगी। इसे जनता के विचार के लिए रखा जाएगा। संभव होगा तो इस संबंध में संसद विचार करेगी। देश में 1967 तक विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ होते रहे हैं। इससे संसाधनों की भी बचत होती है और सरकारों को भी ठीक से कम करने का अवसर मिलता है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का एक विशेष सत्र बुलाया है। इसका एजेंडा अभी तक सरकार की ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है।

विशेष सत्र के एजेंडे के बारे में पूछने पर पत्रकारों से बातचीत में प्रहलाद जोशी ने कहा कि अगले तीन या चार दिनों में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। अभी इस पर काम चल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News