Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सनातन विरोधी बयान देने वाले स्टालिन को स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिला कारागार में पहुंचकर जेल में बंद सपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे से मुलाकात की। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा धर्म और सनातन की मार्केटिंग कर राजनीति करने वाली पार्टी है।

04 Sep 2023

सनातन विरोधी बयान देने वाले स्टालिन को स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिला कारागार में पहुंचकर जेल में बंद सपा नेता मनीष यादव उर्फ पतरे से मुलाकात की। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा धर्म और सनातन की मार्केटिंग कर राजनीति करने वाली पार्टी है। इसके साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि तमिलनाडु के मंत्री ने कुछ कह दिया तो भाजपा के क्यों दर्द हो रहा है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस सरकार ने समाजवादी पार्टी के हजारों निर्दोष कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेज दिया है। इटावा पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ दिखाकर अवैध तमंचा लगाकर मनीष यादव को जेल भेज दिया है। भाजपा का किसी धर्म से कोई लगाव नहीं है। भाजपा हर चीज की मार्केटिंग करती है। सनातन धर्म की भी मार्केटिंग कर रही है। तमिलनाडु के मंत्री ने कुछ बयान दे भी दिया है तो भाजपा को दिक्कत क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि राम कोई नए नहीं हैं। हजारों वर्षों से राम का नाम इस धरती पर है लेकिन भाजपा धर्म और राम के नाम की मार्केटिंग कर लोगों को गुमराह करने का काम करती है। लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम करती है। दिल्ली में होने वाले G 20 सम्मेलन को लेकर स्वामी प्रसाद ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन पहले उत्तर प्रदेश में भी हो चुके हैं। भाजपा ने नौकरी देने का वादा किया था, वह नहीं दे रही है। इस सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News