वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कालियागंज थाने के आईसी सुबल घोष ने कहा कि हमने अदालत से दोनों आरोपितों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया था। अदालत ने छह दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की है।
उत्तर दिनाजपुर। जिले के कालियागंज थाने में तोड़फोड़ व आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम नाम सुधीर सरकार और कृष्णेंदु सरकार है। दोनों भाई है।
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों को रविवार को कोलकाता पुलिस की मदद से जोका इलाके के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दोनों को कालियागंज पुलिस थाना लाया गया। सोमवार को गिरफ्तार आरोपितों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रायगंज जिला अदालत में पेश किया गया। कालियागंज थाने के आईसी सुबल घोष ने कहा कि हमने अदालत से दोनों आरोपितों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड के लिए आवेदन किया था। अदालत ने छह दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर की है।