Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पार्षद जसिमुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग पर जोड़ासांको थाना के सामने प्रदर्शन

आरोप के अनुसार 2 वर्षों से जसीमुद्दीन अपने प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल करते हुए अपने सहयोगी सनि के साथ मिलकर सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग कर रहा था।

06 Sep 2023

पार्षद जसिमुद्दीन की गिरफ्तारी की मांग पर जोड़ासांको थाना के सामने प्रदर्शन

कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के काउंसलर मोहम्मद जसीमुद्दीन और उनके सहयोगी सनि के खिलाफ उसी वार्ड की रहने वाली अर्शी नाम की 22 वर्षीय लड़की ने यौन उत्पीडऩ और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।  मामला जोड़ासांकू थाने में भी दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा एक मेल मुख्यमंत्री को भी भेजी गई है।

इसी को लेकर  जसीमुद्दीन की गिरफ्तारी के मांग को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा बुधवार को थाने का घेराव किया गया। हाथ में बैनर पोस्टर और काले झंडे लेकर लोगों ने जसीमुद्दीन की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। लोगो का कहना है कि 29 तारीख को ही मामला दर्ज होने के बावजूद अभी तक जसीमुद्दीन की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। लोगो का कहना है कि उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व को देखते हुए पुलिस चुपचाप है।

जसुमुद्दीन के खिलाफ जितनी भी धारा लगाई गई हैं सभी जमानत वाली है। उसके खिलाफ धारा 354ए, 354डी, 506 और 114 के तहत  मामला दर्ज किया गया है। लोगो का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। आरोप के अनुसार 2 वर्षों से जसीमुद्दीन अपने प्रभाव और रसूख का इस्तेमाल करते हुए अपने सहयोगी सनि के साथ मिलकर सेक्सुअल हैरेसमेंट और ब्लैकमेलिंग कर रहा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News