Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

त्रिपुरा की दोनों, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा की जीत

देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भाजपा ने त्रिपुरा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बागेश्वर की जनता का आभार जताते हुए भाजपा की जीत की बधाई दी है।

08 Sep 2023

 त्रिपुरा की दोनों, उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर भाजपा की जीत

नई दिल्ली। देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भाजपा ने त्रिपुरा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बागेश्वर की जनता का आभार जताते हुए भाजपा की जीत की बधाई दी है।

चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार चांडी ओमन केरल के पुथुपल्ली से जीत गए हैं। त्रिपुरा में बोक्सानगर से भाजपा उम्मीदवार तफज्जुल हुसैन ने 34146 वोट प्राप्त कर 30237 मतों के अंतर से चुनाव जीते हैं। इस सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मिजान हुसैन 3909 वोट हासिल करके 33,965 मतों के भारी अंतर से चुनाव हारे। इस सीट पर 434 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया। राज्य की दूसरी विधानसभा सीट धनपुर से भाजपा उम्मीदवार बिंदु देवनाथ 30,017 वोट प्राप्त करके 18,871 मतों से चुनाव जीते। उनके प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कौशिक चंद्रा को 11,146 मत हासिल हुए। वह 18871 मतों के अंतर से चुनाव हारे। इस सीट पर नोटा पर 533 लोगों ने विश्वास जताया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बाबा बागनाथ की पवित्र भूमि बागेश्वर की देवतुल्य जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पुनः विश्वास जताने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि यह विजय मातृशक्ति, युवाशक्ति और वरिष्ठजनों के भाजपा सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने कहा है कि इस उपचुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर मुहर लगाई है। राष्ट्रवाद, लोककल्याण एवं सुशासन को समर्पित यह ऐतिहासिक जीत बागेश्वर के चहुंमुखी विकास का नया अध्याय लिखेगी। धामी ने बागेश्वर से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पार्वती दास को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामना दी है। पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2489 मतों से हराया है।

पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी में सात राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय 2931 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 69 हजार 509 वोट मिले हैं, जबकि तृणमूल उम्मीदवार को 72 हजार 440 वोट मिले हैं। कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार ईश्वरचंद्र रॉय को महज 10 हजार 62 वोट मिले हैं। उत्तर प्रदेश के घोसी में 15वें राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। झारखंड के डुमरी से आजसू की यशोदा देवी फिलहाल कुछ हजार मतों से आगे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News