Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए एमएस धोनी

न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में टेनिस मैच का लुत्फ उठाने के एक दिन बाद, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ का आनंद लेते देखा गया। दुबई स्थित उद्यमी हितेश सांघवी, ने न्यू जर्सी में ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी की एक तस्वीर साझा की।

08 Sep 2023

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए एमएस धोनी

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में टेनिस मैच का लुत्फ उठाने के एक दिन बाद, भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ का आनंद लेते देखा गया। दुबई स्थित उद्यमी हितेश सांघवी, ने न्यू जर्सी में ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ गोल्फ खेल रहे धोनी की एक तस्वीर साझा की।

सांघवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा , “धोनी, डोनाल्ड ट्रम्प और राजीव नैक के साथ गोल्फ। हमारी मेजबानी के लिए धन्यवाद राष्ट्रपति महोदय।''

अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में, सांघवी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी और ट्रम्प दोनों को एक साथ गोल्फ खेलते देखा जा सकता है।

इससे पहले बुधवार को, धोनी को कार्लोस अल्कराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच देखते हुए देखा गया था।

इस साल की शुरुआत में, धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर रिकॉर्ड पांचवें आईपीएल खिताब की बराबरी की। उन्होंने बाएं घुटने की समस्या के साथ चेन्नई के लिए पूरा आईपीएल 2023 सीज़न खेला था। आईपीएल के बाद धोनी के बाएं घुटने की सफल सर्जरी हुई, जिसे मुंबई के एक अस्पताल में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने किया।

धोनी की सफल घुटने की सर्जरी ने अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में उनकी भागीदारी को लेकर उम्मीद जगा दी है।

2023 के आईपीएल फाइनल के बाद, धोनी ने कहा था कि अगर उनका शरीर उन्हें ऐसा करने की अनुमति देता है, तो वह प्रशंसकों के लिए कम से कम एक और सीज़न के लिए वापसी करेंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News