Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश : आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इंडियन स्टील एसोसिएशन की ओर से होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां वर्तमान में 13 एक्सप्रेस-वे निर्माण हो रहे हैं या निर्माण प्रक्रिया में हैं। कोरना महामारी के बावजूद हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाकर दिखाया।

15 Sep 2023

भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश : आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन अनुरूप भारत के ग्रोथ इंजन के रूप मे आगे बढ़ रहा है। देश का हर पांचवां व्यक्ति उत्तर प्रदेश में निवास करता है। उत्तर प्रदेश न सिर्फ सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है, बल्कि सबसे बड़ा श्रम बाजार भी है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इंडियन स्टील एसोसिएशन की ओर से होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यहां वर्तमान में 13 एक्सप्रेस-वे निर्माण हो रहे हैं या निर्माण प्रक्रिया में हैं। कोरना महामारी के बावजूद हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाकर दिखाया। आज दिल्ली से पटना की दूरी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से कम हुई है। दिल्ली से पटना को जोड़ने में यह सहायक है।

उन्होंने कहा कि इसी के साथ जो बुंदेलखंड को सभी मानते थे कि कैसे जाएं, आज दिल्ली को बुंदेलखंड के चित्रकूट से जोड़ने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चल रहा है। बुंदेलखंड की दिल्ली से दूरी मात्र पांच घंटे की रह गयी है। इसी के साथ सम्भवतः देश के सबसे लम्बे एक्सप्रेस-वे गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार्य चल रहा है। यह मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। इसके बनने के बाद मात्र छह घंटे की दूरी रह जाएगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे भी एक नई संभावनाओं को बढ़ाने वाला होगा। हमने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का कार्य हो या 04 लाख सड़कों को सुदृढ़ करने का कार्य, या फिर रेलवे के इस्टर्न-वेस्टर्न फ्रेड कोरिडर को जोड़ने का कार्य हो, हर कार्य तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश हर संभावनाओं को बढ़ा रहा है। आज एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। 2017 से पहले मात्र दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट थे। हम इस वर्ष दो नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट को क्रियाशील करने वाले हैं। प्रदेश आज हाऊसिंग सेक्टर की नई संभावनाओं में आगे बढ़ा है। आज जिन गरीबों ने मकान के दर्शन नहीं किये, उन 55 लाख गरीबों को आवास दिये गए। आज वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज़ की ओर बढ़ गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी चीजों के लिए हमने बेहतर कानून व्यवस्था बनाई। अब पर्व त्योहारों पर कोई दंगा नहीं होता। वीआईपी मूवमेंट सुचारू रूप से होती है। आज उत्तर प्रदेश भारत के विकास यात्रा में ग्रोथ इंजन के रूप मे सहगामी है। उत्तर प्रदेश में 25 सेक्टोरियल पॉलिसी है। निवेश मित्र के माध्यम से इस दिशा में एमओयू होते हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News