Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे बाकी दो एकदिनी से बाहर हुए नॉर्ट्जे, चौथे वनडे में नहीं खेलेंगे बावुमा

सीएसए ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''इस सप्ताह 29 वर्षीय नॉर्ट्जे का स्कैन कराया गया और एक विशेषज्ञ से सलाह ली गई और वह प्रोटियाज मेडिकल टीम की देखरेख में इस सप्ताह के अंत में फिर से गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे। एक और अपडेट उचित समय पर प्रदान किया जाएगा।”

15 Sep 2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बचे बाकी दो एकदिनी से बाहर हुए नॉर्ट्जे, चौथे वनडे में नहीं खेलेंगे बावुमा

सेंचुरियन। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्ट्जे पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) श्रृंखला के शेष दो मैचों से व कप्तान तेम्बा बावूमा चौथे वनडे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को उक्त जानकारी दी।

सीएसए ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ''इस सप्ताह 29 वर्षीय नॉर्ट्जे का स्कैन कराया गया और एक विशेषज्ञ से सलाह ली गई और वह प्रोटियाज मेडिकल टीम की देखरेख में इस सप्ताह के अंत में फिर से गेंदबाजी करना शुरू कर देंगे। एक और अपडेट उचित समय पर प्रदान किया जाएगा।”

हालाँकि, सीएसए ने अभी तक किसी प्रतिस्थापन खिलाड़ी का नाम नहीं बताया है।

नॉर्ट्जे के अलावा फॉर्म में चल रहे कप्तान तेम्बा बावुमा भी राइट एडिक्टर स्ट्रेन के कारण पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे।

सीएसए ने कहा, "वनडे कप्तान तेम्बा बावुमा शुक्रवार को सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में होने वाले चौथे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। बावुमा के दाहिने एडिक्टर में खिंचाव है और एहतियात के तौर पर उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया है।"

बावुमा की अनुपस्थिति में एडेन मार्कराम चौथे वनडे में दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व करेंगे।

टी20 सीरीज में 3-0 से हार झेलने के बाद दक्षिण अफ्रीका पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से पीछे है और सीरीज बरकरार रखने के लिए उसे अगला मैच जीतना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News