Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहजहांपुर में महिला की हत्या कर शव खेत मे फेंका

पुलिस के अनुसार, कांट थानाक्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी राम प्रसाद का चौक कोतवाली क्षेत्र में चांदापुर मार्ग पर नवादा इंदेपुर गांव के पास खेत है। बुधवार सुबह राम प्रसाद ने खेत में 35 बर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देखा। शव की सूचना पुलिस को दी गई।

20 Sep 2023

शाहजहांपुर में महिला की हत्या कर शव खेत मे फेंका

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह एक 35 बर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। महिला की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका गया था। पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है।

पुलिस के अनुसार, कांट थानाक्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर निवासी राम प्रसाद का चौक कोतवाली क्षेत्र में चांदापुर मार्ग पर नवादा इंदेपुर गांव के पास खेत है। बुधवार सुबह राम प्रसाद ने खेत में 35 बर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा देखा। शव की सूचना पुलिस को दी गई। चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराना चाही लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया की महिला की हत्या की गई है। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। इसके साथ ही घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News