Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

इनसे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

28 Sep 2023

एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन तस्कर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करीब एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थों के साथ एक महिला सहित तीन तस्करों को धर दबोचा है। एसटीएफ के एसपी आईपीएस इंद्रजीत बेसन गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है। देर शाम के समय पुख्ता सूचना मिली थी कि मुर्शिदाबाद के बहरमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास नवादापाड़ा रेल गेट इलाके से मादक पदार्थों की तस्करी होनी है। इसके बाद स्थानीय थाने के साथ मिलकर घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद पुख्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान गायत्री हालदार (69), सोहेल राणा शेख (35) और अब्दुल हमीद उर्फ बुरहान (35) के तौर पर हुई है। गायत्री मुर्शिदाबाद के ही लालगोला की रहने वाली है। जबकि सोहेल और अब्दुल नदिया के पलासीपाड़ा के निवासी हैं। इनके पास से एक किलो 10 ग्राम मॉर्फिन बरामद की गई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये हैं। यह विलास बहुल पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला बेहद महंगा नशा है।
पता चला है कि गायत्री हलदार ने असम के गुवाहाटी से मॉर्फिन को बंगाल लाया था और यहां गिरफ्तार किए गए अन्य दो लोगों को सौंपने वाली थी। इन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ बहरमपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इनसे पूछताछ कर अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News