Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

देश के लिए यह समय हर क्षेत्र में प्रथम बनने के लिए अनुकूल : अमित शाह

शाह ने विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार ने देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। जो वादे वर्ष 2014 में किए सभी को पूरा किया। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2014 में हम विश्व की 11वीं नंबर की अर्थव्यवस्था थे और वर्ष 2023 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरे हैं।

29 Sep 2023

देश के लिए यह समय हर क्षेत्र में प्रथम बनने के लिए अनुकूल : अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि देश हर क्षेत्र में लगातार विकास कर रहा है। यह समय हमारे लिए हर क्षेत्र में प्रथम बनने के लिए अनुकूल है।

शाह ने विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार ने देश के अर्थतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। जो वादे वर्ष 2014 में किए सभी को पूरा किया। इसी का परिणाम है कि वर्ष 2014 में हम विश्व की 11वीं नंबर की अर्थव्यवस्था थे और वर्ष 2023 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरे हैं। वर्ष 2027 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2013-14 में देश में 04 यूनिकॉर्न स्टार्टअप थे, आज 115 यूनिकॉर्न के साथ भारत दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है। वहीं 2013-14 में देश में 350 स्टार्टअप थे और आज 01 लाख से अधिक स्टार्टअप अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं। मोदी सरकार ने पिछले 09 साल के अंदर हर क्षेत्र में भारत को बदलने का प्रयास किया है और सफल भी रहे हैं। सरकार के प्रयास से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली है।

गृहमंत्री शाह ने कहा कि हमारा देश सबसे युवा है और यहां सबसे ज्यादा इंजीनियर, डॉक्टर और टेक्नोक्रैट्स भी हमारे पास हैं। यहां लोकतंत्र भी है, टीम वर्क भी है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नीति निर्धारण भी स्पष्ट है। इसलिए अब भारत को अमृतकाल में हर क्षेत्र में अपने आपको सबसे पहले स्थान पर स्थापित होने से कोई नहीं रोक सकता। विदेशी मुद्रा भंडार हमारा बढ़ा है। पहले विदेशी मुद्रा भंडार हमारा 309 अरब डॉलर का था। अब बढ़कर 583 अरब डालर के पास पहुंच गया है। देश में जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। राज्यों को समय पर उनकी राशि उपलब्ध कराई जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News