वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कोलकाता नगर निगम के उप महापौर अतीन घोष ने डेंगू की स्थिति की जांच के लिए कई स्थानों का दौरा किया है। हालाँकि, डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
कोलकाता। दुर्गापूजा में अब केवल तीन सप्ताह का समय शेष बच गया हैं और दुर्गोत्सव से पहले राज्य भर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि राज्य प्रशासन स्थिति से निपटने में विफल रहा है और इसी आरोप को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा स्वास्थ्य भवन अभियान किया।
डेंगू के बढ़ते मामलों के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा को स्वास्थ्य भवन में ज्ञापन सौंपना था। पार्टी कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने साल्टलेक में विरोध प्रदर्शन किया जिसे लेकर पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने स्वास्थ्य भवन पर काफी पहले से ही बैरिकेडिंग कर दी थी। बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने बैरिकेड तोडऩे की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए।
आरोप हैं कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर पुलिस पर ईंटें फेंकीं। पुलिस ने बल प्रयोग कर प्रर्दशनकारियों को गिरफ्तार कर लिया और वे स्वास्थ भवन में प्रवेश नहीं कर सके। प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की। गौरतलब है कि मच्छर जनित बीमारियाँ प्रशासन के लिए बड़ा सिरदर्द बन गई हैं। इस मुद्दे पर नबान्न में बैठकें भी चुकी हैं। कोलकाता नगर निगम के उप महापौर अतीन घोष ने डेंगू की स्थिति की जांच के लिए कई स्थानों का दौरा किया है। हालाँकि, डेंगू के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।