Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

अयोध्या : अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला का करेंगे दर्शन

उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है कि प्रभु रामजी के आशीर्वाद से जीवन में पहली बार अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मैंने विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाने का निर्णय लिया था। इसके अलावा दूसरा निर्णय देश के सीमावर्ती इलाकों में जाने का लिया था। हमने एक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसकी घोषणा हम यहां करेंगे। वो हनुमान मंदिरों के बारे में है इसलिए हनुमान गढ़ी आना बहुत जरूरी था।

29 Sep 2023

अयोध्या : अभिनेता अनुपम खेर ने हनुमानगढ़ी में लगाई हाजिरी, रामलला का करेंगे दर्शन

अयोध्या। मशहूर अभिनेता अनुपम खेर शुक्रवार को रामनगरी पहुंचे और हनुमानगढ़ी में पैदल चलकर श्री हनुमंत लला की पूजा आरती किया। उन्होंने रामकोट में राम जन्मभूमि परिसर के निकट स्थित राम लला देवस्थान में संतों से मुलाकात भी किया। उन्होंने कहा कि हमने एक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसकी घोषणा हम यहां करेंगे। उसके लिए हनुमानगढ़ी आना जरूरी था। वह शनिवार को सुबह राम लला का दर्शन पूजन करेंगे।

उन्होंने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा है कि प्रभु रामजी के आशीर्वाद से जीवन में पहली बार अयोध्या आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मैंने विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जाने का निर्णय लिया था। इसके अलावा दूसरा निर्णय देश के सीमावर्ती इलाकों में जाने का लिया था। हमने एक कार्यक्रम तैयार किया है, जिसकी घोषणा हम यहां करेंगे। वो हनुमान मंदिरों के बारे में है इसलिए हनुमान गढ़ी आना बहुत जरूरी था।

अनुपम खेर रामायण होटल में रात्रि विश्राम कर शनिवार सुबह रामलला के दर्शन करेंगे। फिर कनक भवन में दर्शन पूजन करने के बाद अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो जायेंगे। अनुपम खेर के पहले अक्षय कुमार और तमिल मेगास्टार रजनीकांत भी अयोध्या आ चुके हैं।

अनुपम खेर ने हाल ही में विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में अभिनय किया, जिसे भारत की पहली जैव-विज्ञान फिल्म माना गया। खेर को फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में कैबिनेट सचिव की भूमिका में देखा गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories

Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!

play store download
app store download
app img

Breaking News