Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic

मुंबई के दाे अस्पतालों में 24 घंटे में दो बच्चों समेत 17 की मौत

जानकारी के अनुसार छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित घाटी अस्पताल में दवाओं की कमी बताई जा रही है और मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। मरीजों के पास पैसे न होने से दवा न मिलना भी प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इस घाटी अस्पताल में कुल 1177 बिस्तर हैं, जबकि इन बिस्तरों पर वास्तव में 1500 से 1700 मरीज रहते हैं।

03 Oct 2023

मुंबई के दाे अस्पतालों में 24 घंटे में दो बच्चों समेत 17 की मौत

मुंबई। मुंबई के दो अस्पतालों में पिछले 24 घंटे में दो नवजात शिशुओं समेत 17 लोगों की मौत हो गई है। इनमें छत्रपति संभाजीनगर में स्थित घाटी शासकीय अस्पताल में दो नवजात शिशुओं समेत दस और नांदेड़ स्थित शंकरराव चव्हाण अस्पताल में सात मरीजों की मौत हुई है। मेडिकल शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित घाटी अस्पताल में दवाओं की कमी बताई जा रही है और मरीजों को बाहर से दवाइयां खरीदनी पड़ती हैं। मरीजों के पास पैसे न होने से दवा न मिलना भी प्रमुख कारण बताया जा रहा है। इस घाटी अस्पताल में कुल 1177 बिस्तर हैं, जबकि इन बिस्तरों पर वास्तव में 1500 से 1700 मरीज रहते हैं। इस अस्पताल में प्रतिदिन 60 से 70 प्रसव होते हैं। घाटी अस्पताल में प्रतिदिन बाह्य रोगियों की संख्या 1500 से 2000 के बीच है। साथ ही रोजाना ओपीडी मरीज 200 के करीब है। इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को संभालने वाले घाटी अस्पताल में अगले 15 दिन की लिए दवा का स्टॉक रहता है। दवाओं की कमी से अस्पताल में मरीजों के मरने की संख्या बढ़ रही है।

बताया गया कि इसी तरह नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण अस्पताल में पिछले 24 घंटे में सात मरीजों की मौत हुई है, जबकि यहां 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसलिए यहां भी स्वास्थ्य व्यवस्था वेंटिलेटर पर पहुंच गई है। नांदेड़ में भी मरीजों की मौत की घटना की भी जांच छानबीन की जा रही है।


अस्पतालों में लोगों की मौतों पर महाराष्ट्र के मेडिकल शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ ने मंगलवार को बताया कि इन मामलों की गहन छानबीन करवाई जाएगी। सभी मरीज काफी देरी से अस्पताल में आए थे, इसलिए इन सभी को बचाया नहीं जा सका। लेकिन मामले की छानबीन के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा ,उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुश्रीफ ने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन से बात की है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों की मौत का कारण अन्य अस्पतालों में भर्ती होने के बाद पैसे की कमी होने पर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लाना मुख्य कारण है। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News