Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चोरी और सीनाजोरी कर रहीं ममता बनर्जी : गिरिराज

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को मंगलवार को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का समय दिया गया था। साध्वी निरंजन ज्योति रात 8:30 बजे तक कार्यालय में बैठी रहीं लेकिन उनसे मिलने के लिए तृणमूल कांग्रेस का ना तो कोई मंत्री और ना ही कोई सांसद आया। यह लोग पांच सौ आदमी को लेकर जहां-तहां अराजकता फैला रहे हैं। 

04 Oct 2023

चोरी और सीनाजोरी कर रहीं ममता बनर्जी : गिरिराज

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यहां कहा कि हजारों करोड़ का लूट करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोरी और सीनाजोरी कर रही हैं लेकिन उनकी यह नीति नहीं चलेगी।

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को मंगलवार को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलने का समय दिया गया था। साध्वी निरंजन ज्योति रात 8:30 बजे तक कार्यालय में बैठी रहीं लेकिन उनसे मिलने के लिए तृणमूल कांग्रेस का ना तो कोई मंत्री और ना ही कोई सांसद आया। यह लोग पांच सौ आदमी को लेकर जहां-तहां अराजकता फैला रहे हैं। यदि नियम के विरुद्ध कार्य करेंगे तो मजबूर होकर प्रशासन को अपना काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री काल में पश्चिम बंगाल को दो लाख पांच हजार करोड़ से अधिक की राशि दि, जिसमें से 54 हजार करोड़ सिर्फ मनरेगा के लिए दिया गया लेकिन ममता बनर्जी और उनके नेता काम करने के बदले लूट मचाए हुए हैं। साथ ही लूट को दबाने के लिए अराजकता फैलाया जा रहा है।

गिरिराज ने कहा कि केंद्र के निर्देश का पालन नहीं करने एवं केंद्रीय टीम के दौरे की कार्रवाई रिपोर्ट का अनुपालन नहीं करने के कारण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की धारा-27 के प्रावधान के अनुसार निधि जारी करने पर रोक लगाया गया है लेकिन ममता अनर्गल प्रलाप कर रही हैं।

राजद सुप्रीमो द्वारा भाजपा पर डराने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करने से संबंधित बयान दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसमें डरने की क्या बात है। सीबीआई और ईडी जो पूछ रही है, वह लालू यादव बताएं। ईडी अपना काम करती है। भाजपा संगठन चलाती है, केंद्रीय एजेंसी को नहीं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News