वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ-साथ शिविरों का भी वे दौरा करेंगे।
सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार को बाढ़ प्रभावित उत्तर बंगाल के दौरे पर पहुंचे। राज्यपाल सुबह कोलकाता से बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे। इसके बाद राज्यपाल सीधे प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकल गए। इस दौरान राज्यपाल कालीझोरा पहुंचे। जहां राज्यपाल ने राष्ट्रीय राजमार्ग-10 का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद तीस्ता नदी इलाके का भी निरीक्षण किया।
यहां से राज्यपाल रंगधामाली पहुंचे। जहां उन्होंने तीस्ता नदी के आसपास के इलाके का दौरा किया। वहीं, इलाके के राहत शिविर में गये और पीड़ित परिवार से बात की। उन्होंने इस दौरान राहत शिविर में रहा रहे प्रति परिवार को 1000 रुपये देने की घोषणा भी की।
राज्यपाल ने सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा पर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार, आपदा प्रबंधन टीम सभी मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित इलाकों का दौरा करने के साथ-साथ शिविरों का भी वे दौरा करेंगे।