Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पिकअप खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

गजनेर थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया में रहने वाले मोहन शुक्ला और सत्यनारायण का गुरुवार देर रात पिकअप खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल सत्यनारायण के परिवार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है।

06 Oct 2023

पिकअप खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

कानपुर देहात। गजनेर थानाक्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस मारपीट में करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

गजनेर थानाक्षेत्र के शाहजहांपुर निनाया में रहने वाले मोहन शुक्ला और सत्यनारायण का गुरुवार देर रात पिकअप खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया। दरअसल सत्यनारायण के परिवार में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उन्होंने घर बनाने का सामान पास की खाली जगह में उतार दिया था। उस जगह पर गांव में रहने वाले मोहन शुक्ला पिकअप खड़ी करते थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में आपस में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें सत्यनारायण और उनकी ओर के कई लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल हालत में सत्यनारायण को आनन-फानन कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है। वहीं कुछ अन्य लोग भी घायल हैं जिनका स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने शुक्रवार को बताया कि एक विवाद के मामले में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News