Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवादा में 20 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25 मोबाइल फोन बरामद

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोसपुर के बगीचा में एवं ग्राम टाटी मीर बिगहा के बघार (खाली स्थान) में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा साइबर संबंधी अपराध किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए नवादा पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंची।जहां से साइबर अपराध में संलिप्त 20 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

09 Oct 2023

नवादा में 20 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 25 मोबाइल फोन बरामद

नवादा। बिहार का नवादा दूसरा जामताड़ा बन रहा है। साइबर अपराध के खिलाफ नवादा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में लकी ड्रॉ के नाम पर सोमवार को पैसे की ठगी करने वाले 20 साइबर अपराधी को 25 मोबाइल फोन, 115 पन्ने कस्टमर डाटा, 22 हिसाब वाला नोटबुक और कई अन्य अभियोगी साक्ष्यों के साथ गिरफ्तार किया गया।

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाने में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोसपुर के बगीचा में एवं ग्राम टाटी मीर बिगहा के बघार (खाली स्थान) में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा साइबर संबंधी अपराध किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए नवादा पुलिस की एक विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंची।जहां से साइबर अपराध में संलिप्त 20 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि इन अपराधियों द्वारा भोले भाले जनता को प्रलोभन दिया जाता था कि आपका नाम लकी ड्रा में निकला है जिसकी इनामी राशि 7 लाख 80 हजार रुपये है।सुरक्षा के दृष्टिकोण से 1,999 रुपये रजिस्ट्रेशन के रूप में जमा करना होगा। इस तरह के झांसा में लेकर पैसे की ठगी की जाती थी।

नवादा पुलिस ने इन 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर साइबर अपराध में संलिप्त सभी अपराधियों के खिलाफ एक सख्त संदेश जारी किया है। वारलिसगंज के थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर अपराधियों की यह गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी सफलता है। इलाके पर में व्यापक पैमाने पर साइबर अपराध में युवा जुड़े हुए हैं। जिनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है ।उन्होंने आम नागरिकों से भी साइबर अपराध में लिप्त युवाओं के विरुद्ध सूचना देने की अपील की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News