Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में मिला खास मेडल, फील्डिंग कोच ने किया सम्मानित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली को फील्डिंग कोच से सम्मानित होते देखा जा सकता है। बीसीसीआई ने यह वीडियो अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर शेयर किया है। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने ड्रेसिंग रूम में कोहली को अच्छी फील्डिंग के लिए यह मेडल दिया। इस दौरान उन्होंने अच्छी फील्डिंग के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की तारीफ की।

09 Oct 2023

विराट कोहली को ड्रेसिंग रूम में मिला खास मेडल, फील्डिंग कोच ने किया सम्मानित

नई दिल्ली। आईसीसी वनडे विश्व कप-2023 में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ भारतीय टीम की शुरुआत करने में विराट कोहली की अहम भूमिका रही। उन्होंने मैच में 85 रनों की शानदार पारी खेली। साथ ही फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। मैच के बाद कोहली को फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बेहतरीन फील्डिंग के लिए खास मेडल से सम्मानित किया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें कोहली को फील्डिंग कोच से सम्मानित होते देखा जा सकता है। बीसीसीआई ने यह वीडियो अपनी ऑफीशियल वेबसाइट पर शेयर किया है। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने ड्रेसिंग रूम में कोहली को अच्छी फील्डिंग के लिए यह मेडल दिया। इस दौरान उन्होंने अच्छी फील्डिंग के लिए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि श्रेयस ने फील्डिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि हमारी टीम में हम हमेशा निरंतरता के बारे में बात करते हैं। यह केवल एक कैच के बारे में नहीं है बल्कि समग्र प्रदर्शन के बारे में है और यह न केवल अपना काम करना है, बल्कि अन्य साथियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए समर्थन देना और प्रोत्साहित करना है।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवर में ऑलआउट हो गई थी। जवाब में भारतीय टीम ने 41.2 ओवरों में 4 विकेट पर 201 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में कोहली ने 116 गेंदों का सामना करते हुए 85 रन बनाए थे। मैच में कोहली ने दो कैच भी लिए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श का कैच डाइव लगाकर लिया था। इसकी काफी तारीफ हुई थी। इसके बाद विराट ने एडम जम्पा का भी कैच लिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News