Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

राष्ट्रपति ने माता वैष्णो देवी के किए दर्शन, नवनिर्मित स्काईवॉक किया उद्घाटन

राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार दोपहर को पंछी हेलीपैड पर पहुंचीं और यहां से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुईं। भवन पहुंच कर मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां के दरबार में माथा टेक कर सबकी सुख-शांति के लिए प्रार्थना भी की।
 

12 Oct 2023

राष्ट्रपति ने माता वैष्णो देवी के किए दर्शन, नवनिर्मित स्काईवॉक किया उद्घाटन

जम्मू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। इस मौके पर राष्ट्रपति ने नवनिर्मित स्काईवॉक और नवदुर्गा पथ का उद्घाटन भी किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से जम्मू व कश्मीर में अपने दो दिवसीय प्रवास पर हैं। राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार दोपहर को पंछी हेलीपैड पर पहुंचीं और यहां से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुईं। भवन पहुंच कर मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां के दरबार में माथा टेक कर सबकी सुख-शांति के लिए प्रार्थना भी की।

राष्ट्रपति ने मां वैष्णो देवी भवन पर बने स्काईवॉक व नवदुर्गा पथ का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उनका स्वागत श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और पुलिस के आला अधिकारियों ने किया। उनके साथ जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालुओं भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्काईवॉक परियोजना का प्रस्ताव रखा था।

15 करोड़ की लगात से बना है स्कॉईवॉक

माता वैष्णो देवी भवन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्काईवॉक बनाया गया है। यह 15 करोड़ रुपये की लागत से इसे डेढ़ साल में बनकर तैयार हुआ है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों को प्रतिबिंबित किया गया है, जिसे नव दुर्गापथ नाम दिया गया है। प्रवेश द्वार पर 60 मीटर लंबी गुफा बनाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा का अहसास हो सके। यहां प्रत्येक 100 मीटर की दूरी पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षा हॉल का निर्माण किया गया है।

स्काईवॉक के एक ओर शीशा लगाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को भवन के दर्शन होते रहें। इसके साथ ही माता वैष्णो देवी के श्लोक तथा मंत्र आदि अंकित किए गए हैं ताकि भक्ति पूर्ण वातावरण बना रहे। स्काईवॉक से एक समय में छह हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इसे ट्रैक से 20 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। भवन के प्रवेश द्वार पर बने स्काईवॉक का नवदुर्गा पथ शारदीय नवरात्र पर भक्तों का स्वागत करेगा। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने स्काईवाक फ्लाईओवर में लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है। इससे नंगे पांव चलने में दिक्कत नहीं होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News