पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी
इधर तलाशी में एक भी शव नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने सड़क अवरोध कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कोलकाता। हुगली जिले के उत्तरपाड़ा थानांतर्गत हिंदमोटर के बीबी स्ट्रीट घाट पर महालया के दिन गंगा नदी में तर्पण के लिए उतरे कई लोग ज्वार में बह गए। हालांकि कई लोगों को इस दौरान रेस्क्यू कर लिया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक दो लोग लापता बताए जा रहे थे। स्पीड बोट और गोताखोरों के माध्यम से उनकी तलाश जारी थी। मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम भी तैनात थी।
स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार, हुगली जिले के अधिकांश गंगा घाटों पर शनिवार सुबह से ही काफी भीड़ थी। पितरों को जल देने के लिए घाटों पर काफी लोग एकत्र हुए थे। इसी दौरान हिंदमोटर में बीबी स्ट्रीट घाट पर यह हादसा हो गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुल तीन लोग गंगा के पानी में बह गये। एक को बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर सूचना चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी(श्रीरामपुर) डा अरविंद आनंद, एसीपी अली राजा और उत्तरपाड़ा पुलिस स्टेशन के आईसी पार्थ सिकदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर उत्तरपाड़ा नगर पालिका के चेयरमैन दिलीप यादव भी पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने पूरी घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ज्वार को लेकर पुलिस ने नदी में उतरे लोगों को सतर्क नहीं किया। नतीजा यह हुआ कि पानी में नहाने उतरे लोग बह गये। हिन्दमोटर के निवासी स्वपन बहादुर ने कहा कि मैं घुटनों तक पानी में उतरा था। तभी अचानक ज्वार आ गया। मैं ज्वार के भंवर में फंस गया। तीन लोग बह गये। किसी तरह मैं बच गया।
उत्तरपाड़ा नगर पालिका चेयरमैन दिलीप यादव ने कहा कि आज महालया के शुभ दिन पर यह हादसा हुआ। अभी यह निर्णय करने का समय नहीं है कि कौन दोषी है या कौन अच्छा है। जो लोग लापता हैं उनकी तलाश की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग डूबे हैं। कुछ लोग दो बता रहे हैं, कुछ तीन कह रहे हैं जबकि कुछ लोगों का कहना है कि पांच लोग ज्वार में बह गए हैं। वहीं, चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर अमित पी जवालगी ने कहा कि दो लोग अभी भी लापता हैं। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर नदी में तलाशी अभियान चला रहे थे।
आपदा प्रबंधन की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है। लोगों को सतर्क कर दिया गया है। गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर नदी में तलाशी अभियान चला रहे थे।
इधर तलाशी में एक भी शव नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने सड़क अवरोध कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।