Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नास्तिक और बहरी है बिहार की नीतीश सरकार : गिरिराज सिंह

प्रदेश हित में इन विषयों पर सीधा संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।

17 Oct 2023

नास्तिक और बहरी है बिहार की नीतीश सरकार : गिरिराज सिंह

बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा नवरात्रि के दौरान चल रहे सभी स्तर के प्रशिक्षण को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का स्वागत किया है।गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की नीतीश सरकार बहरी और नास्तिक है। जनता के आक्रोश के बिना उन्हें बातें समझ में नहीं आती है। दुर्गा पूजा के दौरान प्रशिक्षण स्थगित करना अच्छी बात है।
उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को गिरिराज सिंह ने राज्यपाल से मिलकर हिंदुओं के त्योहार पर अघोषित पाबंदी पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया था।इसके बाद आज राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना ने पत्र जारी कर प्रशिक्षण स्थगित कर दिया है। कहा गया है कि राज्य के सभी स्तर के जो प्रशिक्षण 16 से 21 अक्टूबर तक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित है, उसे 17 अक्टूबर से अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है।श प्रशिक्षण अधूरा माना जाएगा तथा पूरा करने के लिए बाद में आदेश दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गिरिराज सिंह ने बिहार के राज्यपाल से मिलकर उन्हें बेगूसराय एवं बिहार की स्थिति के बारे में अवगत कराया था। गिरिराज सिंह ने कहा था कि बिहार सरकार द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिए हिंदू समुदाय विशेष कर दलित और पिछड़े वर्ग पर अत्याचार किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को लेकर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया था।
उन्होंने नवरात्रि में शिक्षकों का प्रशिक्षण कराए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी थी। बताया गया था कि नवरात्र से प्रारंभ दुर्गापूजा और त्यौहारों के महीने में अघोषित पाबंदी तथा प्रदेश भर में पूजा समितियों पर अघोषित पाबंदी संविधान में हिंदुओं के धार्मिक तथा नागरिक स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। प्रदेश हित में इन विषयों पर सीधा संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News