वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गवाहों के बयान लिये जा सकते हैं। जरूरत पडऩे पर परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ की जा सकती है।
कोलकाता। ठाकुरपुकुर इलाके में सरेआम सड़क पर चाकू मारकर अनिमेष सिंह नाम के 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना में आरोपी के तौर पर सुबल सरदार नाम के 34 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना ठाकुरपुकुर के एलआईसी बाजार इलाके में सुबह करीब 8.30 बजे हुई।
मालूम हो कि अनिमेष ठाकुरपुकुर के अमृत लाल मुखर्जी रोड का रहने वाला है। वह सुबह स्कूटर लेकर निकला था। माना जा रहा है कि उसी वक्त अपराधी ने चाकू से हमला कर दिया। पहले आरोपी ने स्कूटर रुकवाया फिर थोड़े देर बातचीत की और आचनक पीडि़त पर हमला कर दिया। अनिमेष के सीने के बायीं ओर चोट लगी है। युवक जमीन पर गिर गया। अनिमेष को घायल देख स्थानीय लोग दौड़ पड़े। तब तक हमलावर भाग गया। घायल अनिमेष को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया लेकिन तब तक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
जानकारी के अनुसार पिछले साल आरोपी युवक ने अनिमेष की बहन के आगे प्यार का प्रस्ताव रखा था। इस बात को लेकर अनिमेष गुस्से में था और इस कारण अनिमेष और आरोपी के बीच कहा सुनी हुई थी। उस वक्त अनिमेष ने आरोपी के सर पर वार किया था। आरोपी ने बताया कि इसी बात को लेकर उसने जब आचनक अनिमेष को देखा तो उसको पुरानी बात याद आ गई और गुस्से में उसने बदले में उसपर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
अनिमेष की मौत से उनके पिता अशोक सिंह सदमे में हैं। खबर मिलते ही पुलिस आ गयी। घटना में सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सुबल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। गवाहों के बयान लिये जा सकते हैं। जरूरत पडऩे पर परिवार और दोस्तों से भी पूछताछ की जा सकती है।