Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

कोडरमा में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और सास गिरफ्तार

सदीक खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी रोजी परवीन (19) का निकाह 23 जून, 2022 को रसूल मोहल्ले के उरवा मोड़ निवासी मो आजाद के साथ हुआ। दहेज के रूप में एक लाख 20 हजार रुपये नकदी, अपाची गाड़ी व अन्य सामान भी दिए गए।

22 Oct 2023

कोडरमा में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और सास गिरफ्तार

कोडरमा। जिले के चंदवारा (रसूल मोहल्ला, उरवा मोड़) में दहेज के लिए विवाहिता रोजी परवीन की हत्या कर दी गई। इसकी चंदवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है। पुलिस ने महिला के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है।

सदीक खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बेटी रोजी परवीन (19) का निकाह 23 जून, 2022 को रसूल मोहल्ले के उरवा मोड़ निवासी मो आजाद के साथ हुआ। दहेज के रूप में एक लाख 20 हजार रुपये नकदी, अपाची गाड़ी व अन्य सामान भी दिए गए। शादी के कुछ दिनों के बाद दहेज के लिए उनकी बेटी को उनका दामाद प्रताड़ित करने लगा। बार-बार मारपीट कर तीन लाख रुपये की मांग करता था।

सादिक के मुताबिक, इस मामले को लेकर रिश्तेदारों के साथ लड़के पक्ष से पंचायत भी हुई थी और उसे समझाया गया था। इसके बाद लड़की के ससुराल वालों ने अब लड़ाई-झगड़ा नहीं करने का वादा किया था। साथ ही दहेज के पैसे नहीं मांगने की बात भी कही थी लेकिन एक-डेढ़ महीने नहीं गुजरे कि फिर से पौने दो लाख रुपये देने की धमकी दी गयी और नहीं देने पर रोजी की जान ले लेने की चेतावनी दी गयी थी। सदीक ने आरोप लगाया कि दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या गला दबाकर कर दी गयी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News