Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा अध्यक्ष नड्डा शनिवार को रांची में संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की राज्यव्यापी संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि समापन कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से चल रही है।

25 Oct 2023

भाजपा अध्यक्ष नड्डा शनिवार को रांची में संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रांची। झारखंड भाजपा की संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम में 28 अक्टूबर (शनिवार) को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। कार्यक्रम यहां के हरमू मैदान में होना है। माना जा रहा है कि इसके साथ ही मिशन 2024 के लिए नड्डा पार्टी को झारखंड में कमर कस कर तैयार होने का संदेश देंगे।

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की राज्यव्यापी संकल्प यात्रा का समापन कार्यक्रम 28 अक्टूबर को रांची के हरमू मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से आयोजित होगा। यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि समापन कार्यक्रम की तैयारी जोरशोर से चल रही है। राज्य सरकार की नाकामियों, विफलताओं, राज्य में व्याप्त सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, खनिजों की लूट, तुष्टीकरण के खिलाफ 17 अगस्त से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में संकल्प यात्रा प्रारंभ हुई।

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राज्य की स्थिति को बताने का संकल्प लिया था, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की यह संकल्प यात्रा जनता के अपार समर्थन से जन संकल्प यात्रा में बदल गई। अब तक 71 विधानसभा क्षेत्र में यह यात्रा आठ चरणों में संपन्न हो चुकी है। अब 28 अक्टूबर को हरमू मैदान में यात्रा का समापन होगा।

समापन कार्यक्रम में छह विधानसभा क्षेत्रों- रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़ क्षेत्र की संयुक्त सभा होगी। इसमें हजारों कार्यकर्ता एवं जनता जुटेगी। संकल्प यात्रा के साथ ही पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम भी चलाया जा रहा था, जिसमें अमृत वाटिका के निर्माण के लिए गांव-गांव से, शहीद स्थल, शहीदों के गांव, ऐतिहासिक स्थलों से कलश में भरकर मिट्टी संग्रह किया गया है। ऐसे सभी 263 प्रखंड एवं 49 नगर निकाय क्षेत्र को मिलाकर 312 कलश 28 अक्टूबर को सम्मानपूर्वक हरमू मैदान लाया जाएगा जिन्हें नई दिल्ली के लिए रवाना किया जाना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News