Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सुभाष घई की वजह से फिर साथ दिखे माधुरी-संजय दत्त, खलनायक 2 की चर्चा

फिल्म निर्माता सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर माधुरी दीक्षित, उनके पति श्रीराम नेने, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और अनुपम खेर साथ नज़र आए।

26 Oct 2023

सुभाष घई की वजह से फिर साथ दिखे माधुरी-संजय दत्त, खलनायक 2 की चर्चा

बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं, जो आइकॉनिक बन गई हैं। इसमें 90 के दशक की कई फिल्में शामिल हैं। आज भी वो फिल्में देखी जाती हैं। इन्हीं में से एक है ''खलनायक'' जो 1993 में आई थी। इस फिल्म की वजह से संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के रिश्ते पर चर्चा हुई। फैंस को उनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आई। बेशक असल जिंदगी में इनका प्यार परवान नहीं चढ़ सका लेकिन इस जोड़ी की चर्चा हमेशा होती रहती है। एक बार फिर ये जोड़ी सुभाष घई की वजह से दोबारा साथ नजर आई। इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फिल्म निर्माता सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर माधुरी दीक्षित, उनके पति श्रीराम नेने, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और अनुपम खेर साथ नज़र आए। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को एक साथ देखकर फैंस को यकीन ही नहीं हुआ। हर किसी को विलेन याद आ गया। डॉक्टर श्रीराम नेने ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ''ऐसे लोगों की वजह से ही समय खूबसूरती से गुजरता है।''

फिल्म ''खलनायक'' को 30 साल पूरे हो गए हैं लेकिन फिल्म की यादें आज भी ताजा हैं। संजय दत्त और माधुरी को एक साथ देखकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं कि ''खलनायक 2'' आनी चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया, ''गंगा, राम और बल्लू एक साथ, खलनायक 2!'' इसी बीच अफवाह थी कि ''खलनायक 2'' आएगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News