Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

यूपी के मीरजापुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, पिता-पुत्र समेत पांच की मौत

शिवराज लिखी बस मीरजापुर से हलिया के कुशियरा तक जाती है। रास्ते में मड़िहान व संतनगर क्षेत्र पड़ता है। शुक्रवार की सुबह लगभग 31 सवारियों को लेकर निजी बस हलिया जा रही थी। रास्ते में संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

27 Oct 2023

यूपी के मीरजापुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, पिता-पुत्र समेत पांच की मौत

मीरजापुर। संतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ददरी बांध के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र, महिला व बस चालक समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 26 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री बस से हलिया जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया।

शिवराज लिखी बस मीरजापुर से हलिया के कुशियरा तक जाती है। रास्ते में मड़िहान व संतनगर क्षेत्र पड़ता है। शुक्रवार की सुबह लगभग 31 सवारियों को लेकर निजी बस हलिया जा रही थी। रास्ते में संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटने से यात्री दब गए और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में दो बालक व महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख 10 घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि बस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

डीएम-एसपी ने अस्पताल पहुंच घायलों का जाना हाल

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के साथ आवश्यक निर्देश दिया।

ये हुए हादसे का शिकार

ममता (26) पत्नी सुरेश निवासी बढ़ौना दुबार थाना लालगंज, मनीता (25) पत्नी सुनील कुमार निवासी मातवर थाना हलिया, अभिषेक (02) पुत्र सुरेश निवासी बढ़ौना दुबार थाना लालगंज, बस चालक सत्यनारायण (40) व विष्णु कुमार (10) पुत्र राजेश निवासी बाबू गोड़र दुबार थाना लालगंज की मौत हो गई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News