Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

आज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद

पृथ्वी से इस समय लगभग 369425 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रमा आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साये में रहेगा। यह जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी।

28 Oct 2023

आज आधी रात लगेगा चंद्रग्रहण, अपनी चमक खोता दिखेगा शरद पूर्णिमा का चांद

भोपाल। एक तरफ देश आज (शनिवार ) शरद पूर्णिमा का पर्व मना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर रात के समय साल का अंतिम चंद्रग्रहण भी लगने जा रहा है। चमकीली चांदनी के लिए जाने जाना वाला शरद पूर्णिमा का चांद आज मध्यरात्रि में अपनी चमक खोता नजर आएगा। पृथ्वी से इस समय लगभग 369425 किलोमीटर दूर स्थित चंद्रमा आंशिक चंद्रग्रहण की घटना के कारण कुछ घंटे पृथ्वी के साये में रहेगा। यह जानकारी नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दी।

उन्होंने चंद्रग्रहण के वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी। घारू ने बताया कि इस चंद्रग्रहण की शुरुआत उपछाया ग्रहण से 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 31 मिनट के कुछ बाद होगी, लेकिन महसूस होने वाला आंशिक ग्रहण मध्यरात्रि के बाद एक बज कर पांच मिनट पर आरंभ होगा और रात्रि एक बजकर 44 मिनट पर अधिकतम ग्रहण की स्थिति होगी। यह आंशिक ग्रहण रात लगभग 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा, लेकिन इसके बाद भी उपछाया ग्रहण तो चलता रहेगा, जो कि पूरी तरह तीन बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा।

सारिका ने बताया कि इस तरह वैज्ञानिक रूप से ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट होगी, लेकिन महसूस होने वाले आंशिक ग्रहण की कुल अवधि एक घंटे 17 मिनट होगी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी जब चंद्रमा और सूर्य के बीच होती है तो इसके द्वारा सूर्य का प्रकाश रोक लिया जाता है और सूर्य का पूरा प्रकाश चंद्रमा पर नहीं पड़ता है अर्थात चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में होता है तो उस समय उपछाया ग्रहण होता है। जब चंद्रमा का कुछ भाग पृथ्वी की घनी छाया वाले भाग में आता है तो आंशिक चंद्रग्रहण होता है। इस बार यह दोनों स्थितियां बन रही हैं।

विज्ञान प्रसारक सारिका ने बताया कि चंद्रग्रहण की यह घटना भारत के साथ एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका सहित हिन्द महासागर के अधिकांश भागों से देखी जा सकेगी। इस तरह गणितीय अनुमान के अनुसार उपछाया ग्रहण का कुछ न कुछ भाग इस विश्व की लगभग 92.14 प्रतिशत जनसंख्या और आंशिक ग्रहण को 87.07 प्रतिशत जनसंख्या देख पाएगी।

ग्रहण की स्थित - दिनांक - समय

उपछाया ग्रहण आरंभ - 28 अक्टूबर - 23:31:48

आंशिक ग्रहण आरंभ - 28 अक्टूबर - 01:05:25

अधिकतम ग्रहण - 29 अक्टूबर - 01:44:05

आंशिक ग्रहण समाप्त - 29 अक्टूबर - 02:22:40

उपछाया ग्रहण समाप्त - 29 अक्टूबर - 03:56:25

चंद्रग्रहण की कुल अवधि - 4 घंटे 25 मिनट

आंशिक ग्रहण की कुल अवधि - 1 घंटा 17 मिनट

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News