Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आज लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

वनडे फार्मेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड कुल 106 मैचों में आमने-सामने हुए हैं। इनमें से 57 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है और 44 मैचों में इंग्लैंड ने भारत को हराया है। इनके अलावा 2 मैच टाई और 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अबतक हुए भिड़ंत के आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा भारी है।

28 Oct 2023

आज लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

लखनऊ। भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में कल यानी रविवार को खेला जाना है। 2023 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम इंडिया लगातार पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। वहीं पिछली बार की चैम्पियन रही इंग्लैंड इस टूर्नामेंट में संघर्ष करती नजर आ रही है। अब तो आलम ये है कि इंग्लैंड सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में आमने सामने होगी। दोनों ही टीमें अपना छठा मुकाबला लखनऊ के मैदान में खेलने उतरेगी।

वनडे फार्मेट में टीम इंडिया और इंग्लैंड कुल 106 मैचों में आमने-सामने हुए हैं। इनमें से 57 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है और 44 मैचों में इंग्लैंड ने भारत को हराया है। इनके अलावा 2 मैच टाई और 3 मैच बेनतीजा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अबतक हुए भिड़ंत के आंकड़ों के हिसाब से भारत का पलड़ा भारी है। वल्र्ड कप टूर्नामेंट में दोनों देश 8 मैचों में आमने सामने हुए हैं। जिनमें इंग्लैंड की टीम को 4 मैचों में जीत मिली है जबकि भारत ने तीन मैचों में जीत हासिल किया है तो एक मुकाबला टाई पर खत्म हुआ था। ऐसे में इग्लैंड लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम  में भारत के विजय रथ को रोक सकती है। हालांकि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है जबकि इग्लैंड अपने 5 मैचों में से एक ही मुकाबला बाग्लादेश के खिलाफ जीती है।

भारत ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने वर्ल्ड कप मिशन का विजयी आगाज किया था। उसके बाद टीम इंडिया ने दिल्ली में अफगानिस्तान, अहमदाबाद में पाकिस्तान, पुणे में बांग्लादेश और धर्मशाला में न्यूजीलैंड को पटखनी देकर 10 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे पायदान पर है। इतने ही अंक के साथ साउथ अफ्रीका रन रेट के कारण पहले टॉप पर है।  वहीं इग्लैंड प्वाइंट टेबल में 2 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। इस टूर्नामेंट में इग्लैंड अपने दूसरे मैच में बाग्लादेश को हरा सकी है बाकी चार मैचों में क्रमश: न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, सॉउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला गवां चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच यूपी के लखनऊ में मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा।

मुकाबला शुरू होने से करीब आधे घंटे पहले यानी करीब 1 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा। टॉस जीतने वाली टीम फैसला करेगी कि वह पहले बल्लेबाजी करेगी या गेंदबाजी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अबतक अपने सभी पांच मैचों में पहले गेंदबाजी की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News