Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए सरकार कटिबद्ध : एकनाथ शिंदे

मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों के विरोध से बचने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे शनिवार देर रात को कोल्हापुर जिले के कनेरी मठ में सिरवाचल पशुपालन केंद्र का उद्धाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि सरकार मराठा समुदाय को न्याय देगी।

29 Oct 2023

मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए सरकार कटिबद्ध : एकनाथ शिंदे

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सरकार मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर मराठा समाज को आरक्षण देकर रहेंगे। मराठा समाज के लोग सरकार पर पूरा भरोसा रखें।

मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों के विरोध से बचने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे शनिवार देर रात को कोल्हापुर जिले के कनेरी मठ में सिरवाचल पशुपालन केंद्र का उद्धाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि सरकार मराठा समुदाय को न्याय देगी। मराठा समाज सरकार के प्रयास को समझने का प्रयास करे और युवकों को आक्रामक न होने दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मनोज जरांगे पाटिल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, जो मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले में फिर से भूख हड़ताल पर हैं।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मराठा समाज को पहले दिया गया आरक्षण सुप्रीम कोर्ट में टिक नहीं पाया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बताई गई त्रुटियों को दूर करने का काम अभी चल रहा है। मराठा समाज पिछड़ा हुआ है। कुनबी दस्तावेज जारी करने के लिए नियुक्त न्यायमूर्ति शिंदे समिति बहुत अच्छा काम कर रही है। अब तक आठ से दस हजार पुराने रिकार्ड खोजे जा चुके हैं। हैदराबाद जाकर भी रिकार्ड की जांच की जा रही है। इस सारे काम में थोड़ा समय लगेगा। इसके चलते मराठा समाज को धैर्य रखना चाहिए। युवाओं को आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए और जारांगे पाटिल ने भी अपील की है कि मामले को तूल नहीं देना चाहिए।

मुख्यमंत्री के कोल्हापुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने काफी सतर्कता बरती। एयरपोर्ट से कनेरी मठ तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। यहां तक कि सुरक्षा में तैनात कई पुलिस अधिकारियों को भी पता नहीं था कि कौन आ रहा है, लेकिन देर रात मठ में एकनाथ शिंदे के पहुंचने की खबर मिलते ही मराठा समाज आक्रामक हो गया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को पकड़कर राजाराम पुलिस स्टेशन में बिठा दिया। रविवार को तड़के तीन बजे के करीब जब मुख्यमंत्री कोल्हापुर से मुंबई के लिए रवाना हुए उसके बाद सभी मराठा आंदोलनकारियों को छोड़ा गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News