Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

सबका साथ, सबका विकास पर खरी उतर रही है योगी सरकार की सेफ सिटी परियोजना

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सेफ सिटी परियोजना के तहत नगर विकास विभाग की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए डे केयर सेंटर की स्थापना की जा रही है। पहले चरण में सभी 17 नगर निगम में अत्याधुनिक डे केयर सेंटर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

29 Oct 2023

सबका साथ, सबका विकास पर खरी उतर रही है योगी सरकार की सेफ सिटी परियोजना

लखनऊ। योगी सरकार सेफ सिटी परियोजना में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रख रही है ताकि उनकी सुरक्षा और सुविधा देने में कोई कोर कसर न रह जाए। इसी के तहत 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में सीनियर सिटीजन के लिए अत्याधुनिक डे केयर सेंटर बनाए जा रहे हैं जबकि महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परिवहन विभाग की बसों, ओला और उबर में सीसीटीवी के साथ पैनिक बटन लगाए जाने की तैयारी चल रही है। इतना ही नहीं दिव्यांगजनों के लिए सरकारी और प्राइवेट विभागों में रैंप तो दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि में जनसूचना अंकित की जा रही है।

सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक सेफ सिटी परियोजना के तहत नगर विकास विभाग की ओर से सीनियर सिटीजन के लिए डे केयर सेंटर की स्थापना की जा रही है। पहले चरण में सभी 17 नगर निगम में अत्याधुनिक डे केयर सेंटर बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। वर्तमान में एक डे केयर सेंटर संचालित है जबकि चार का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वहीं जल्द ही 12 अन्य डे केयर सेंटर का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सेफ सिटी परियोजना के तहत 17 नगर निगम और गौतमबुद्धनगर में महिलाओं के साथ बुजुर्गों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए कुल 21,155 बसों, ओला, ऊबर में सीसीटीवी कैमरे संग पैनिक बटन लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें परिवहन विभाग की 1235 सिटी बसें, 9840 ओला, 1122 उबर और 8958 अन्य प्राइवेट वाहन शामिल हैं। इनमें से परिवहन विभाग की 700 बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगा दिये गये हैं। साथ ही इन्हे यूपी-112 से इंटीग्रेट भी कर दिया गया है जबकि ओला, उबर और अन्य प्राइवेट वाहनों में सीसीटीवी और पैनिक बटन लगाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है।

लोक निर्माण विभाग की ओर से दृष्टिबाधितों के हितोंं को ध्यान में रखते हुए सरकारी और प्राइवेट भवनों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर ब्रेल लिपी में आवश्यक सूचना अंकित की जाएगी। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए चौराहों पर बने जेब्रा क्रासिंग पर साइनेज और भवनों में रैंप की स्थापना की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 17 नगर निगम में 135 जेब्रा क्रासिंग पर साइनेज लगाने के लिए चिन्हित किया गया था, जो पूरा हो चुका है। साथ ही विभाग के नियंत्रित 119 भवनों को दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित बनाया गया है। गौतमबुद्धनगर में 7 स्थानों पर जेब्रा कासिंग पर साइनेज लगाए गए हैं जबकि 2 भवनों को दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित बनाया गया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 17 नगर निगम 54 स्थानों को रैंप बनाने के लिए चिह्नित किया गया है जबकि 49 स्थानों पर रैंप का काम पूरा कर लिया गया है। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में एक स्थान को रैंप बनाने के लिए चिह्नित किया गया है, जिसे बनाने की कार्रवाई चल रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News