Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच ईडेन में होगी कंाटें की टक्कर

पाकिस्तान फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है क्योंकि वह अब तक केवल दो मैच ही जीत सका है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका सिर्फ एक विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल करने में सफल रहा।

30 Oct 2023

बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच ईडेन में होगी कंाटें की टक्कर

कोलकाता। पाकिस्तान आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान के अपने आगामी मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश के खिलाफ आमने-सामने होगा, मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 2।00 बजे से शुरू होगा। बांग्लादेश अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, क्योंकि उन्होंने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अभियान में अभी तक केवल एक ही गेम जीता है। यह मैच इस विश्व कप  का 31वां मैच होगा। पाकिस्तान फिलहाल अंक तालिका में छठे स्थान पर है क्योंकि वह अब तक केवल दो मैच ही जीत सका है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका सिर्फ एक विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल करने में सफल रहा। पाकिस्तान ने इस विश्व कप में अच्छी शुरुआत की और अपने शुरुआती दोनों मैच क्रमश: नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीते थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने कुछ हद तक गति खो दी। 
बांग्लादेश इस समय संघर्ष कर रहा है क्योंकि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के अपने आखिरी मैच में वह नीदरलैंड से 87 रनों से हार गया था। बांग्लादेश की मौजूदा टीम बल्ले और गेंद दोनों से संघर्ष कर रही है। वे निश्चित रूप से अपने अगले मैच में जवाब तलाश रहे होंगे जो पाकिस्तान के खिलाफ है।

विश्वकप की बात करें तो अब तक पाकिस्तान और बांग्लादेश 38 बार एक-दूसरे के खिलाफ रहे हैं, जिसमें पाकिस्तान पलड़ा भारी रखने में कामयाब रहा है क्योंकि उन्होंने 33 बार जीत हासिल की है और बांग्लादेश केवल 5 बार ही अच्छा प्रदर्शन कर पाया है।

कल का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा, यहां का मैदान बड़ा है ऐसे गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है, बल्लेबाजों को यहां संघर्ष करते हुए अक्सर देखा जाता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए यहां कुछ खास नहीं होगा, लेकिन जैसे- जैसे मैच आगे बढ़ेगा तो बल्लेबाजों को आसानी होगी। जबकि दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के हाथों से गेंद फिसलेगी। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां आसान हो जाएगी।  

कल के मुकाबले की बात करें तो दर्शकों की निगाहें पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम और रिजवान पर रहेगी। बाबर आजम की फॅार्म टीम और दर्शकों के लिए चिंता का विषय है। 
अगर कल बाबर अच्छा क्रिकेट खेलते हैं तो एक बार फिर पाकिस्तान की टीम वापसी कर पाएगी। इसके अलावा बांग्लादेश की बात करें तो ये टीम ज्यादातर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर निर्भर है, अगर शाकिब फॅार्म में रहते हैं तो बांग्लादेश मैच में पकड़ बना सकती है, इसके अलावा तेज गेंदबाज शाहीन भी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत का सबब बन सकते हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News