Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

रडार पर टॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे, घोटाले का पैसा फिल्म बनाने में इस्तेमाल करने का आरोप

राखी सावंत से ईडी कर सकती है पूछताछ

30 Oct 2023

रडार पर टॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे, घोटाले का पैसा फिल्म बनाने में इस्तेमाल करने का आरोप

कोलकाता। बंगाल में चल रही राशन घोटाले की जांच अब टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। 2014 में रिलीज हुई मैंग्रोव नाम की एक बांग्ला फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत ने आईटम डांस किया था जबकि शिक्षक घोटाले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के साथ जेल में बंद उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी मुख्य भूमिका में हीरोइन की अभिनय कर रही थीं। 
बताया यह भी जा रहा है की इस फिल्म में कोलकाता के साथ -साथ मुंबई के संगीतकारों ने भी अपनी आवाज दी है। वहीं इस फिल्म के निर्माता बकीबूर रहमान राशन घोटाले मामले में बुरी तरह फंस गए हैं। रहमान के ऊपर सरकारी राशन को खुले बाजार मे बेचकर बेहिसाब संपत्ति बनाने का आरोप है। बकीबूर पर ये भी आरोप लगा है कि उन्होंने फिल्म के आलावा होटल, रेस्टोरेंट, चावल मिल सहित कई अन्य बिजनेस में राशन घोटाले के पैसे खपाने का काम किया है, जिस पर ईडी पहले से ही अपनी नजर बनाए हुए है। ब
कीबूर की उन्हीं बेहिसाब सम्पतियों की चल रही जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के पूर्व खाद्य मंत्री व वर्त्तमान वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक भी ईडी के रडार पर आ गए और 21 घंटों की चली मैराथन पूछताछ के बाद शुक्रवार को ईडी की टीम ने ज्योतिप्रिय मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया। ज्योतिप्रिय मल्लिक अभी फिलहाल दस दिनों के लिये ईडी कस्टडी में हैं, जिनसे ईडी राशन घोटाले मामले मे पूछताछ कर रही है और यह जानने के प्रयास मे जुटी है कि खाद्य मंत्री रह चुके ज्योतिप्रिय मल्लिक के शासन काल में हुई राशन घोटाले मामले से और कौन -कौन जुड़ा है उससे किसको-किसको लाभ हुआ है। जैसे -जैसे राशन घोटाले मामले से जुड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं ठीक वैसे -वैसे ईडी की टीम अपनी जांच को आगे बढ़ाने के लिए उनसे मामले में पूछताछ के समन भेजने की तैयारी कर रही है। 
संभावना जताई जा रही है की पश्चिम बंगाल मे हुई राशन घोटाले मामले मे फंसे बकीबूर रहमान की बांगला फि़ल्म मैंग्रोव मे आईटम डांस कर चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत से भी ईडी पूछताछ करने के लिये समन भेज सकती है। इसके आलावा फिल्म में मुख्य भूमिका में काम करने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे यह पता चल सके की फिल्म कितने बजट की बनी थी और इस फिल्म में कितने पैसे खर्च किए गए थे। ईडी की जांच शुरू होने से पहले ही टॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हड़कंप मचा हुआ है। इसके आलावा राज्य के कई ऐसे सफेद पोस नेता और मंत्री हैं जिनकी नींदे उड़ चुकी हैं, वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की हुई गिरफ्तारी के बाद कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के भी होश उड़े हुए हैं, उन्हे यह भय सताने लगा है की अगली बारी कहीं उनकी नंबर तो नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News